फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   PR Sreejesh: PM Modi wrote a letter to the former goalkeeper, supported him as a junior coach, said- Thank you

PR Sreejesh: पीएम मोदी ने लिखा पूर्व गोलकीपर को पत्र, जूनियर कोच के रूप में किया समर्थन, कहा- धन्यवाद श्रीजेश

Wed, 11 Sep 2024 12:55 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 11 Sep 2024 12:55 PM IST
सार

पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को हराकर कांस्य पदक जीता था। इसके बाद श्रीजेश ने खेल से संन्यास ले लिया। हालांकि, वह अब भी खेल से जुड़े हैं। उन्हें हॉकी इंडिया ने जूनियर पुरुष हॉकी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। 

विज्ञापन
PR Sreejesh: PM Modi wrote a letter to the former goalkeeper, supported him as a junior coach, said- Thank you
पीआर श्रीजेश से मिले पीएम मोदी - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व गोलकीपर पी आर श्रीजेश को प्रधानमंत्री मोदी ने पत्र लिखा। इसमें उन्होंने खेल में उनके योगदान की सराहना की और विश्वास जताया कि वह जूनियर कोच के रूप में भी उतने ही प्रभावी होंगे।
विज्ञापन


पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को हराकर कांस्य पदक जीता था। इसके बाद श्रीजेश ने खेल से संन्यास ले लिया। हालांकि, वह अब भी खेल से जुड़े हैं। उन्हें हॉकी इंडिया ने जूनियर पुरुष हॉकी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। 
विज्ञापन

PR Sreejesh: PM Modi wrote a letter to the former goalkeeper, supported him as a junior coach, said- Thank you
भारतीय खिलाड़ियों से मिले पीएम मोदी - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री मोदी ने पत्र में लिखा-मुझे विश्वास है कि नई भूमिका में भी आपका काम उतना ही प्रभावी और प्रेरणास्पद होगा। आपने खेल से विदा लेने का फैसला किया है और मैं भारतीय हॉकी में आपके अपार योगदान की ह्रदय से सराहना करता हूं।

वहीं, श्रीजेश ने अब प्रधानमंत्री मोदी का पत्र सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया है। उन्होंने लिखा-  मेरे संन्यास पर नरेंद्र मोदी सर का पत्र मिला। हॉकी मेरा जीवन है और मैं खेल की सेवा करता रहूंगा। भारत को हॉकी की महाशक्ति बनाने के लिए काम करता रहूंगा जिसकी शुरूआत 2020 और 2024 ओलंपिक पदकों से हो गई है। मुझ पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद प्रधानमंत्री सर।

PR Sreejesh: PM Modi wrote a letter to the former goalkeeper, supported him as a junior coach, said- Thank you
पीआर श्रीजेश - फोटो : PTI
श्रीजेश के करियर के विषय में भी पत्र में मोदी ने चर्चा करते हुए 2014 एशियाई खेलों में उनके प्रदर्शन को याद किया। इसके अलावा रियो, टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में उनके प्रदर्शन का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा- ऐसी अनगिनत यादें हैं और इनके लिए एक पत्र पर्याप्त नहीं है। आपको मिले विभिन्न पुरस्कार, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक बताते हैं कि आपने किन ऊंचाइयों को छुआ है। लेकिन इसके बावजूद आपकी विनम्रता और गरिमा, मैदान से भीतर और बाहर, प्रशंसनीय है।

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा-मुझे विश्वास है कि आपका जुनून, प्रतिबद्धता और समर्पण अगली पीढी के विश्व विजेताओं को तैयार करेगा ।मैं आपको आपके अथक समर्पण, शानदार करियर और भारत को गौरवान्वित करने के लिए धन्यवाद देता हूं। इन सभी यादों के लिये धन्यवाद और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed