फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   police will interrogate with vijender in case of heroin smuggling

130 करोड़ की हेरोइन तस्करी में उछला विजेंद्र का नाम

Fri, 08 Mar 2013 02:11 PM IST
चंडीगढ़/इंटरनेट डेस्क
चंडीगढ़/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 08 Mar 2013 02:11 PM IST
विज्ञापन
police will interrogate with vijender in case of heroin smuggling

पंजाब पुलिस ने एनआरआई तस्कर की निशानदेही पर जीरकपुर के जिस अपार्टमेंट से 130 करोड़ रुपये की 26 किलो हेरोइन पकड़ी है, वहीं तस्कर की एसेंट के पास बॉक्सर विजेंद्र की पत्नी अर्चना की कार भी खड़ी मिली। मामले में पुलिस ने विजेंद्र सिंह को पूछताछ के लिए तलब कर गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि फतेहगढ़ पुलिस ने गुरुवार को दो ड्रग तस्करों को पकड़ा था। उसके बाद पुलिस ने उनके जीरकपुर के घर से 130 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद की। इन तस्करों में से एक कनाडा का है और एनआरआई है।
विज्ञापन


जीरकपुर के फ्लैट के बाहर एंडेवर गाड़ी भी मिली है, जो पुलिस के मुताबिक बॉक्सर विजेंद्र सिंह की पत्नी अर्चना की है। पुलिस का कहना है कि ड्रग तस्कर अनूप ने ये माना है कि वो इस हेरोइन को विजेंद्र सिंह और राम सिंह नाम के बॉक्सर को सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के बाद पुलिस ने बॉक्सर विजेंद्र सिंह और राम सिंह को पूछताछ के लिए तलब किया है। पुलिस दोनों से पूछताछ करेगी। पुलिस का कहना है कि फिलहाल दोनों के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं।

एसएसपी हरदयाल सिंह ने बताया कि विजेंद्र की पत्नी अर्चना की एंडेवर गाड़ी मिली है। इससे ज्यादा जानकारी नहीं प्राप्त हो सकी है। 26 किलोग्राम हेरोइन पकड़ी गई है। फिलहाल जांच जारी है। पहले उनके शामिल होने के सबूत जुटाएंगे, तभी पूछताछ के लिए बुलाएंगे।

मामले में विजेंद्र के पिता ने कहा कि पकड़ी गई कार से उनके परिवार का कोई लेना देना नहीं है। उनकी बहु तो कार बदलती रहती है। उधर, बॉक्सर विजेंद्र ने भी कहा कि हेरोइन तस्करी से उनका कोई संबंध नहीं है। वैसे भी उनकी पत्नी की कार से कुछ ऐसा बरामद नहीं हुआ, जिससे कि उनपर उंगली उठाई जा सके।


गौरतलब है कि विजेंद्र 2006 दोहा एशियाई गेम्स में कांस्य पदक और 2008 बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज थे। साथ ही विजेंद्र भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed