Paris Olympics: 'ये उपलब्धि आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी', पुरुष हॉकी टीम की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई
भारत ने स्पेन को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया और टोक्यो ओलंपिक में किए अपने प्रदर्शन को पेरिस में दोहराया। भारत को जर्मनी के खिलाफ सेमीफाइनल में हार मिली थी, लेकिन टीम कांसा लाने में सफल रही।
विस्तार
A feat that will be cherished for generations to come!
— Narendra Modi (@narendramodi) August 8, 2024
The Indian Hockey team shines bright at the Olympics, bringing home the Bronze Medal! This is even more special because it is their second consecutive Medal at the Olympics.
Their success is a triumph of skill,…
राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘एक्स’ पर लिखा, पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर हमारी हॉकी टीम को हार्दिक बधाई। पांच दशक से भी अधिक समय के बाद भारत ने लगातार दो ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीता है। भारतीय हॉकी के पुनरुत्थान के लिए टीम प्रशंसा की पात्र है। उन्होंने भारत को गौरवान्वित किया है। इस टीम द्वारा दिखाई गई निरंतरता, कौशल, एकजुटता और लड़ने की भावना हमारे युवाओं को प्रेरित करेगी। बेहतरीन भारतीय हॉकी टीम।
2008 बीजिंग ओलंपिक में 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीतने वाले बिंद्रा ने एक्स पर लिखा, 'भारतीय पुरुष हॉकी टीम, हर कदम पर साहस के साथ, आपने कांस्य पदक जीता जो सोने की चमक से दमक रहा है। आप सभी ने गर्व के साथ तिरंगा फहराया, हमें एक ऐसा पल देने के लिए आप सभी का धन्यवाद जो पीढ़ियों तक हमारे दिलों में गूंजता रहेगा।' खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि यह जीत भारतीय खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता का सबूत है। उन्होंने कहा, आपके असाधारण प्रदर्शन और ‘टीम वर्क’ ने भारतीय खेलों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाया। यह जीत देश के लिए गर्व का पल है और आपकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।