फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   PM Narendra Modi hail Indian Contingent for their huge success in Paris Paralympics ahead of Closing ceremony

Paralympics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को सराहा, पेरिस पैरालंपिक को विशेष और ऐतिहासिक बताया

Sun, 08 Sep 2024 10:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 08 Sep 2024 10:36 PM IST
सार

पेरिस पैरालंपिक में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपने इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और सात स्वर्ण सहित कुल 29 पदक जीते। भारत ने तीन साल पहले टोक्यो पैरालंपिक में पांच स्वर्ण सहित 19 पदक जीते थे।

विज्ञापन
PM Narendra Modi hail Indian Contingent for their huge success in Paris Paralympics ahead of Closing ceremony
नरेंद्र मोदी - फोटो : एएन

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस पैरालंपिक में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल की जमकर सराहना की और इन खेलों को भारत के लिए विशेष और ऐतिहासिक बताया। पेरिस पैरालंपिक में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपने इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और सात स्वर्ण सहित कुल 29 पदक जीते। भारत ने तीन साल पहले टोक्यो पैरालंपिक में पांच स्वर्ण सहित 19 पदक जीते थे। 
विज्ञापन

भारत ने किया अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 
पेरिस पैरालंपिक का रविवार को समापन होगा। स्पर्धाएं समाप्त होने के बाद समापन समारोह के साथ ही इन खेलों की समाप्ति हो जाएगी। भारत की ओर से प्रीति पाल और स्वर्ण पदक जीतने वाले पैरा तीरंदाज हरविंदर सिंह समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे। 33 वर्षीय हरविंदर ने पैरालंपिक में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय तीरंदाज बनकर इतिहास रचा था, जबकि प्रीति ने पेरिस पैरालंपिक में महिला टी35 स्पर्धा में 100 मीटर और मीटर में क्रमशः 14.21 सेकेंड और 30.01 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

'पैरा एथलीटों ने हमें कई यादगार क्षण दिए'
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, पैरालंपिक 2024 विशेष और ऐतिहासिक रहा। भारत बहुत खुश है कि हमारे अविश्वसनीय पैरा एथलीटों ने 29 पदक जीते हैं, जो इन खेलों में भारत की शुरुआत के बाद से अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। यह उपलब्धि हमारे एथलीटों के अटूट समर्पण और अदम्य भावना के कारण मिली है। उनके प्रदर्शन ने हमें कई यादगार क्षण दिए हैं और कई भविष्य के खिलाड़ियों को प्रेरित किया है। 
विज्ञापन

हासिल हुआ 25 पार का लक्ष्य
भारत इस बार 25 पार के लक्ष्य को लेकर इन खेलों में उतरा था। यह पैरालंपिक हर मायने में भारत के लिए अब तक का सर्वश्रेष्ठ पैरालंपिक साबित हुआ है। अवनि लेखरा से शुरू हुई कहानी नवदीप सिंह के स्वर्ण पर आकर खत्म हुई। पेरिस पैरालंपिक में 84 पैरा एथलीट्स ने भारत का प्रतिनिधित्व किया जो उसका अब तक का सबसे बड़ा दल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed