फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   PM Modi launches 44th Chess Olympiad torch relay Fide started started it for first time

Chess Olympiad: 44वें चेस ओलंपियाड की टॉर्च रिले शुरु, देश के 75 शहरों में जाएगी मशाल, विश्वनाथन आनंद भी होंगे शामिल

Sun, 19 Jun 2022 06:19 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 19 Jun 2022 06:19 PM IST
सार

चेस ओलंपियाड में पहली बार टॉर्च रिले का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले 43 चेस ओलंपियाड हो चुके हैं, लेकिन अब तक टॉर्च रिले का आयोजन नहीं किया जाता था। 
 

विज्ञापन
PM Modi launches 44th Chess Olympiad torch relay Fide started started it for first time
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

44वें चेस ओलंपियाड की टॉर्च रिले की शुरुआत भारत से हो रही है। इस रिले की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंद्रा गांधी स्टेडियम से की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज शतरंज ओलंपियाड खेल के लिए पहली टॉर्च रिले भारत से शुरू हो रही है। इस साल पहली बार भारत इस खेल की मेजबानी कर रहा है। हमें गर्व है कि एक खेल अपने जन्मस्थान से निकलकर पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ रहा है। सदियों पहले भारत से चतुरंग के रूप में इस खेल की मशाल पूरी दुनिया में गई थी। आज शतरंज की पहली ओलंपियाड मशाल भी भारत से निकल रही है। आज जब भारत अपनी आजादी के 75वें वर्ष का पर्व, अमृत महोत्सव मना रहा है, तो ये चेस ओलंपियाड मशाल भी देश के 75 शहरों में जाएगी।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा अंतरराष्ट्रीय चेस फेडेरेशन ने ये भी तय किया है कि प्रत्येक शतरंज ओलंपियाड खेल के लिए टॉर्च रिले भारत से ही शुरू होगी। यह न केवल भारत का सम्मान है, बल्कि शतरंज की इस गौरवशाली विरासत का भी सम्मान है। मैं इसके लिए अंतरराष्ट्रीय चेस फेडेरेशन और इसके सभी सदस्यों का अभिनंदन करता हूं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि चेसबोर्ड की यही खासियत हमें जीवन का बड़ा संदेश देता है। सही सपोर्ट और सही माहौल दिया जाए तो कमजोर से कमजोर के लिए भी कोई लक्ष्य असंभव नहीं होता। जैसे शतरंज के हर मोहरे की अपनी अलग ताकत होती है, उसकी अलग क्षमता होती है। अगर आपने एक मोहरे को लेकर सही चाल चल दी, उसकी ताकत का सही इस्तेमाल कर लिया तो वह सबसे शक्तिशाली बन जाता है। हमारे देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। देश के युवाओं में साहस, समर्पण और सामर्थ्य की कमी नहीं है। पहले हमारे इन युवाओं को सही प्लेटफ़ार्म के लिए इंतज़ार करना पड़ता था। आज ‘खेलो इंडिया’ अभियान के तहत देश इन प्रतिभाओं को खुद तलाश भी रहा है और तराश भी रहा है।

Image

चेस ओलंपियाड में पहली बार हो रही है टॉर्च रिले
यह पहला मौका है, जब चेस ओलंपियाड से पहले टॉर्च रिले का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले 43 चेस ओलंपियाड हो चुके हैं, लेकिन अब तक टॉर्च रिले का आयोजन नहीं किया गया था। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के अनुसार इस बार चेस ओलंपियाड में 188 देशों के दो हजार से ज्यादा खिलाड़ी शामिल होंगे। 

अनुराग ठाकुर ने टॉर्च रिले की शुरुआत से पहले बताया कि अब तक चेस ओलंपियाड में टॉर्च रिले का आयोजन नहीं हुआ था, लेकिन फाइड (अंतरराष्ट्रीय चेस फेडेरेशन) ने पहली बार टॉर्च रिले का आयोजन करने का फैसला किया है और इसकी शुरुआत भारत से हो रही है। 


Image

मशाल रिले की शुरुआत हमेशा शतरंज के जन्मस्थल भारत से होगी और सभी महाद्वीपों की यात्रा के बाद यह मेजबान शहर पहुंचेगी। समय की कमी के कारण इस बार टॉर्च रिले सिर्फ भारत में होगी और भारत के महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद भी इसमें हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों में से एक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed