फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   PM Modi congratulated the Indian team participating in Special Olympics World Games, said -we are proud of you

Special Olympics World Games: पीएम मोदी ने भारतीय दल को दी शुभकामनाएं, बोले- हमें आप पर गर्व है

Sun, 18 Jun 2023 04:49 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 18 Jun 2023 04:49 PM IST
सार

विशेष ओलंपिक विश्व खेलों का आयोजन 17 से 25 जून के बीच बर्लिन शहर में हो रहा है। बर्लिन पहली बार इन खेलों की मेजबानी कर रहा है। इसमें 7000 एथलीट शामिल हुए हैं।
 

विज्ञापन
PM Modi congratulated the Indian team participating in Special Olympics World Games, said -we are proud of you
विशेष ओलंपिक विश्व खेलों के लिए भारतीय दल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बर्लिन में हो रहे विशेष ओलंपिक विश्व खेलों में शामिल भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी है। 17 से 25 जून के बीच आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में शामिल हो रहे खास खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "हमें खेलों में प्रतिनिधित्व करने वाले हर एथलीट पर गर्व है। मैं दुआ करता हूं कि वे अपनी भावना, दृढ़ संकल्प और लचीलेपन के माध्यम से अपनी चमक पूरी दुनिया में बिखेरें।"
विज्ञापन


विज्ञापन


क्या हैं विशेष ओलंपिक विश्व खेल?
विशेष ओलंपिक विश्व खेल दुनिया को एकजुट करने का अवसर प्रदान करते हैं। यह कोई अन्य आयोजन नहीं कर सकता। यहां विकलांग और बिना विकलांग लोग, जो विभिन्न राष्ट्रों, संस्कृतियों, राजनीतिक विचारों और धर्मों से ताल्लुक रखते हैं। यहां आकर मिलते हैं और खेल की शक्ति से मौजूदा पूर्वाग्रहों को दूर करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल इन खेलों का आयोजन 17 से 25 जून 2023 तक, जर्मनी के बर्लिन शहर में हो रहा है। इस प्रतियोगिता में 26 खेलों में प्रतिस्पर्धा करने के लिए लगभग 190 देशों के 7,000 विशेष ओलंपिक एथलीट और एकीकृत भागीदार शामिल होंगे। एथलीटों के साथ 3,000 से अधिक कोच और 20,000 स्वयंसेवक होंगे, जो अलग-अलग प्रतियोगिताओं के दौरान एथलीट की मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed