फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   PM Modi, Anurag Thakur and others congratulates Sanket on winning Silver medal in weightlifting

CWG 2022: भारत को पहला पदक दिलाने वाले संकेत का फैन हुआ देश, पीएम मोदी सहित इन दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं

Sat, 30 Jul 2022 05:21 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 30 Jul 2022 05:21 PM IST
सार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में देश को पहला पदक दिलाने वाले संकेत सरगरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। वहीं, वीरेन्द्र सहवाग और अनुराग ठाकुर ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। 
 

विज्ञापन
PM Modi, Anurag Thakur and others congratulates Sanket on winning Silver medal in weightlifting
संकेत महादेव सरगरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के संकेत महादेव सरगरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में देश को पहला पदक दिलाकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने कुल 248 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर तक देश की कई बड़ी हस्तियों ने जीत की बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वीरेन्द्र सहवाग और अनुराग ठाकुर ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा "संकेत सरगर का शानदार प्रयास, उनका रजत पदक जीतना कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए शानदार शुरुआत है। उनको बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।"
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा "कॉमनवेल्थ गेम्स में वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीतने पर संकेत सरगर को बधाई। आपकी अटूट मेहनत आपके लिए सफलता और देश के लिए यश लेकर आई है। पदक तालिका में भारत का खाला खुल गया है। बधाई"


खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने लिखा कि संकेत सागर ने 248 किलोग्राम भार उठाकर कॉमनवेल्थ गेम्स में 55 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता है और पदक तालिका में देश का खाता खोला है। वो स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए, लेकिन भारत को आप पर गर्व है। 



स्नैच में सबसे ज्यादा भार उठाने वाले खिलाड़ी
55 किलोग्राम भारवर्ग में 21 साल के संकेत ने स्नैच में 113 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 135 किलोग्राम वजन उठाया। वो स्नैच राउंड में सबसे ज्यादा भार उठाने वाले खिलाड़ी थे। क्लीन एंड जर्क में भी उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में 135 किलोग्राम भार उठाया था, लेकिन दूसरे प्रयास में उन्होंने 139 किलोग्राम भार उठाने की कोशिश की और असफल रहे। 

पूर्व क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग ने भी संकेत को शुभकामनाएं दीं।


चोट के चलते स्वर्ण से चूके
दूसरे प्रयास में ही संकेत का हाथ भी चोटिल हो गया और वो इसी वजह से तीसरे प्रयास में भी असफल रहे। उन्होंने कुल 248 किलोग्राम वजन उठाया और रजत पदक जीते। वहीं, स्वर्ण पदक जीतने वाले मलेशियाई पहलवान ने कुल 249 किलोग्राम वजन उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed