फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Personal trainers are taking with your relatives and Rio player

अपने रिश्तेदारों और निजी प्रशिक्षकों को रियो साथ ले जा रहे है खिलाड़ी

Mon, 06 Jun 2016 08:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 06 Jun 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
Personal trainers are taking with your relatives and Rio player
saniya mirza - फोटो : pti
दुनिया की नंबर वन महिला डबल्स टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की मांग पर उनकी मां नसीमा मिर्जा को एक बार फिर ओलंपिक जाने वाले भारतीय दल में जगह दे दी गई है।
विज्ञापन


ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (आईटा) ने नसीमा को महिला टेनिस टीम की टीम लीडर के तौर पर जगह दी है। वहीं लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता शटलर साइना नेहवाल ने आईओए से अपने पिता हरबीर सिंह को रियो साथ ले जाने को कहा, लेकिन उन्हें इंकार कर दिया गया है।
विज्ञापन


ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा, गगन नारंग अपने निजी प्रशिक्षकों को रियो साथ ले जा रहे हैं। शूटर हिना सिद्धू ने अपने पति को बतौर कोच गोल्फर अदिति अशोक ने अपने पिता को बतौर कैडी साथ ले जाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रियो ओलंपिक के लिए जितने खिलाड़ी क्वालीफाई करेंगे उसकी आधी संख्या में सपोर्ट स्टाफ, कोच, मैनेजर साथ भेजे जा सकते हैं। आईओए के लिए यही बात मुसीबत बनी है। ज्यादातर खिलाड़ी अपने माता-पिता या निजी प्रशिक्षक साथ भेजने को कह रहे हैं।

जिनके प्रस्ताव आईओए के पास फेडरेशन से आए हैं उन्हें दल का हिस्सा बनने में दिक्कत नहीं आ रही है, लेकिन निजी प्रस्तावों को मना किया जा रहा है। 

 

भाई ने दिया साइना का प्रस्ताव

Personal trainers are taking with your relatives and Rio player
gagan narang - फोटो : pti

बीजिंग ओलंपिक से पहले सानिया की मां को साथ ले जाने पर विवाद हुआ था। नसीमा तो भारतीय दल में थीं, लेकिन हीथ मैथ्यूज जैसे फीजियो नहीं थे।

इस बार विवाद न हो इसके लिए आईटा नसीमा के लिए आगे आई है। आईटा ने आईओए को जो दल भेजा है उसमें नसीमा महिला टीम की टीम लीडर हैं। कोच मैनेजर केतौर पर आनंद अमृतराज, जीशान अली का नाम है। 

साइना के पिता को साथ भेजने का प्रस्ताव बीएआई ने नहीं दिया है। यह इच्छा उनके भाई ने जताई है। उनसे कहा गया है कि गेम्स विलेज में सीमित जगह होने के चलते ऐसा करना संभव नहीं है।

हालांकि साइना के साथ उनके निजी कोच विमल कुमार जा रहे हैं। गोपीचंद भी टीम के साथ होंगे। बिंद्रा, गगन, हिना के लिए एनआरएआई आगे आई है।

बिंद्रा ने अपने निजी जर्मन कोच हींज रिकेनमायर फीजियो दिगपाल को मांगा, जबकि गगन ने अपने निजी कोच और भारतीय से टीम हटाए गए लैपिडस को मांगा। हिना ने अपने कोच पति रौनक पंडित की मांग की।

फेडरेशन ने इन सभी को टीम में जगह दे दी। टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने भी निजी कोच सुभाष गुप्ता को मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed