फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Pele Health Veteran footballer Pele health declines kidney affected will celebrate Christmas in hospital

Pele Health: दिग्गज फुटबॉलर पेले के स्वास्थ्य में गिरावट, किडनी प्रभावित, अस्पताल में ही मनाएंगे क्रिसमस

Thu, 22 Dec 2022 11:34 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो Published by: रोहित राज Updated Thu, 22 Dec 2022 11:34 PM IST
सार

पेले की बेटी केली नेसिमेंटो ने कहा है कि वह क्रिसमस के दौरान अस्पताल में ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि डाक्टरों का कहना है कि क्रिसमस में उनका अस्पताल में ही रहना उचित होगा। वह अस्पताल में ही क्रिसमस सेलिब्रेट करेंगे।

विज्ञापन
Pele Health Veteran footballer Pele health declines kidney affected will celebrate Christmas in hospital
ब्राजील के पूर्व फुटबॉलर पेले - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अस्पताल में कैंसर का इलाज करा रहे ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर पेले के स्वास्थ्य में गिरावट आई है जिससे उनकी किडनी और ह्रदय पर असर पड़ा है। अल्बर्ट एंस्टीन अस्पताल ने एक बयान में कहा कि 82 वर्षीय फुटबॉलर को विशेष देखरेख में रख गया है। उनके किडनी और गुर्दे प्रभावित हुए हैं। अस्पताल में हालांकि उनके छाती के संक्रमण के बारे में जानकारी नहीं दी है जो कोविड-19 के बाद बढ़ा है। 
विज्ञापन


सितंबर 2021 में उनका कोलोन ट्यूमर हटाया गया था। उसके बाद उनकी कीमोथेरेपी की गई है। उनकी बेटी केली नेसिमेंटो ने कहा है कि वह क्रिसमस के दौरान अस्पताल में ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि डाक्टरों का कहना है कि क्रिसमस में उनका अस्पताल में ही रहना उचित होगा। वह अस्पताल में ही क्रिसमस सेलिब्रेट करेंगे।
विज्ञापन


पहले भी पेले को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब नियमित जांच के बाद वो बाहर आ गए थे। 82 वर्षीय पेले के कोलन (बड़ी आंत) से सितंबर 2021 में ट्यूमर हटाया गया था। उसके बाद से वह नियमित अस्पताल जाते हैं। पेले को हृदय संबंधी समस्याएं थीं और उनके चिकित्सा कर्मचारियों ने चिंता व्यक्त की कि उनके कीमोथेरेपी उपचार से बेहतर नतीजे नहीं आ रहे हैं। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेले ने अपने देश ब्राजील को तीन बार विश्व चैंपियन बनाया। उनके रहते ब्राजील ने 1958, 1962 और 1970 में विश्व कप जीता। 1958 में सूडान के खिलाफ विश्व कप फाइनल में दो गोल दागे थे। पेले ने प्रोफेशनल करियर में कुल 1363 मैच खेले और 1281 गोल दागे। ब्राजील के लिए उन्होंने 91 मैचों में 77 गोल दागे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed