फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Parul Chaudhary completes 3000 meters in nine minutes, breaks six-year-old record

Parul Chaudhary Record: पारुल चौधरी ने नौ मिनट के अंदर 3000 मीटर दौड़ पूरी की, छह साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Sun, 03 Jul 2022 08:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 03 Jul 2022 08:30 PM IST
सार

इस रेस में पारुल चौधरी शुरुआत में पीछे चल रही थीं, लेकिन आखिरी दो लैप में उन्होंने गति पकड़ी और देश के लिए पदक जीता। 3000 मीटर एक गैर-ओलंपिक प्रतियोगिता है जिसमें आमतौर पर भारतीय एथलीट भाग नहीं लेते हैं। 

विज्ञापन
Parul Chaudhary completes 3000 meters in nine minutes, breaks six-year-old record
पारुल चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पारुल चौधरी पहली भारतीय महिला हैं, जिन्होंने नौ मिनट से कम समय में 3000 मीटर की दौड़ पूरी की है। इसके साथ ही उन्होंने सूर्या लोगनाथन का छह साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। 
विज्ञापन

भारतीय धाविका पारुल चौधरी ने लॉस एंजिल्स में साउंड रनिंग मीट में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा हैं। वह नौ मिनट से कम समय में 3000 मीटर दौड़ पूरी करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। 27 वर्षीय चौधरी ने शनिवार रात आठ मिनट 57.19 सेकेंड में रेस पूरी कर तीसरा स्थान हासिल किया। स्टीपलचेज में माहिर पारुल चौधरी ने सूर्या लोगनाथन का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने नौ मिनट 04.5 सेकेंड में तीन हजार मीटर की दौड़ पूरी की थी। सूर्या ने छह साल पहले यह रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस रेस में पारुल चौधरी शुरुआत में पीछे चल रही थीं, लेकिन आखिरी दो लैप में उन्होंने गति पकड़ी और देश के लिए पदक जीता। 3000 मीटर एक गैर-ओलंपिक प्रतियोगिता है जिसमें आमतौर पर भारतीय एथलीट भाग नहीं लेते हैं। 
विज्ञापन

विश्व चैंपियनशिप में होंगी शामिल
चौधरी इस महीने के अंत में अमेरिका के ओरेगॉन में शुरू होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए भी भारतीय टीम में हैं। वह महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में भाग लेंगी। उन्होंने पिछले महीने चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed