फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Parisians divided views on hosting Olympics half hotels are empty travel also expensive ahead of Paris Olympic

Paris Olympics: आधे होटल पड़े हैं खाली; स्थानीय लोगों पर पड़ रही महंगाई की मार, जानें कैसे हैं पेरिस के हालात

Tue, 23 Jul 2024 05:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 23 Jul 2024 05:21 PM IST
सार

ओलंपिक के लिए स्थानीय प्रशासन का सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट सीन नदी की सफाई था जहां उद्घाटन समारोह, ट्रायथलन और मैराथन तैराकी होनी है। ओलंपिक के इतिहास में पहली बार पानी पर उद्घाटन समारोह हो रहा है जिसमें सुरक्षा उपायों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
Parisians divided views on hosting Olympics half hotels are empty travel also expensive ahead of Paris Olympic
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेरिस ओलंपिक के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं और भारत सहित दुनियाभर के एथलीट इसमें हिस्सा लेने के लिए पेरिस खेल गांव पहुंच रहे हैं। 26 जुलाई से शुरू होने वाले इन खेलों के लिए पेरिस में विशेष तैयारियां की गई हैं, लेकिन वहां के स्थानीय लोगों पर महंगाई की मार पड़ रही है। पेरिस में रहने वाले सभी लोग ओलंपिक के आयोजन से खुश नहीं है क्योंकि इसका उनके दैनिक जीवन पर असर पड़ रहा है। ओलंपिक आयोजन स्थलों के आसपास आवागमन पर भी पाबंदियां हैं जिससे स्थानीय निवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

स्थानीय यातायात हुआ दोगुना महंगा 
पेरिस में ओलंपिक के आयोजन के कारण स्थानीय यातायात काफी महंगा हो गया है जिसका असर स्थानीय निवासियों पर पड़ रहा है। स्थानीय यातायात 2.15 यूरो से बढ़कर चार यूरो तक पहुंच गया है और आठ सितंबर को पैरालंपिक के खत्म होने तक यही किराया रहेगा। एक स्थानीय निवासी ने कहा, पेरिसवासियों के लिए ओलंपिक की मेजबानी गर्व का विषय है लेकिन इससे लोगों के रोजमर्रा के जीवन पर असर नहीं पड़ना चाहिए। स्थानीय यातायात की दरें दोगुनी हो गई है जो अच्छी बात नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आधे होटल हैं खाली 
ओलंपिक के दौरान होटलों की भारी मांग दिखाई गई जिससे पेरिस के कई लोगों ने कमाई के लिए अपने घरों को किराये पर लगा दिया लेकिन होटलों की उतनी मांग है नहीं। पेरिस में यह पर्यटन का मौसम है लेकिन मांग फिर भी कम है। एक होटल के मैनेजर ने कहा, इस समय हमारे होटल में एक रात का किराया 120 यूरो रहता है लेकिन हम आधे दाम पर लगा रहे हैं। ओलंपिक की मेजबानी हमारे लिए अच्छी नहीं रही। काफी पाबंदियां हैं और कई जगहों पर जाने के लिए क्यूआर कोड चाहिए। 
विज्ञापन

सीन नदी में सुरक्षा उपायों पर उठ रहे सवाल
ओलंपिक के लिए स्थानीय प्रशासन का सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट सीन नदी की सफाई था जहां उद्घाटन समारोह, ट्रायथलन और मैराथन तैराकी होनी है। ओलंपिक के इतिहास में पहली बार पानी पर उद्घाटन समारोह हो रहा है जिसमें सुरक्षा उपायों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सीन नदी में तैराकी पर 100 साल पहले प्रतिबंध लग गया था लेकिन इसकी सफाई पर डेढ़ अरब यूरो खर्च किए गए। पेरिस के मेयर एन्ने हिडाल्गो ने पिछले सप्ताह बारंबार देरी के बाद आखिरकार डुबकी लगाकर इसे तैराकी के लिए सुरक्षित करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed