फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Paralympics more than 100 members of Indian contingent will participate in opening ceremony today

Paris Paralympics: आज बजेगा पैरालंपिक का बिगुल, उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के 100 से अधिक सदस्य होंगे शामिल

Wed, 28 Aug 2024 08:55 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 28 Aug 2024 08:55 AM IST
सार

भालाफेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल (एफ 64) और शॉटपुट खिलाड़ी भाग्यश्री जाधव ( एफ34) भारत के संयुक्त ध्वजवाहक होंगे। उद्घाटन समारोह चैंप्स एलिसीस और प्लेस डे ला कोंकोर्ड में आयोजित होगा।

विज्ञापन
Paris Paralympics more than 100 members of Indian contingent will participate in opening ceremony today
पेरिस पैरालंपिक 2024 - फोटो : SAI Media

विस्तार

ओलंपिक 2024 की मेजबानी के बाद पेरिस पैरालंपिक की मेजबानी के लिए तैयार है। आज इस टूर्नामेंट का आगाज होगा। पेरिस पैरालंपिक के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के 100 से अधिक सदस्य भाग लेंगे। इनमें 52 खिलाड़ी शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि खेलों के इतिहास में उद्घाटन समारोह पहली बार स्टेडियम से बाहर आयोजित होगा। वहीं, जिन खिलाड़ियों की गुरुवार को प्रतियोगिताएं हैं, वे देशों की परेड का हिस्सा नहीं बनेंगे। इनमें 10 सदस्यीय निशानेबाजी दल शामिल है।
विज्ञापन

झाझरिया का बयान
भारतीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने कहा- जिन खिलाड़ियों की 29 अगस्त को स्पर्धाएं हैं,वे उद्घाटन समारोह में भाग नहीं लेंगे। निशानेबाजी टीम देशों की परेड में भाग नहीं लेगी। देशों की परेड में भारत के 106 सदस्य हिस्सा लेंगे जिनमें 52 खिलाड़ी और 54 अधिकारी हैं।

भालाफेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल (एफ 64) और शॉटपुट खिलाड़ी भाग्यश्री जाधव ( एफ34) भारत के संयुक्त ध्वजवाहक होंगे। उद्घाटन समारोह चैंप्स एलिसीस और प्लेस डे ला कोंकोर्ड में आयोजित होगा। भारत ने पेरिस पैरालंपिक में रिकॉर्ड 84 सदस्यीय दल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय दल में कुल 179 सदस्य शामिल
भारत की 84 सदस्यीय टीम 28 अगस्त से शुरू हो रहे पेरिस पैरालंपिक में हिस्सा लेगी जिसमें उनके साथ 95 अधिकारी भी गए हैं। इनमें खिलाड़ियों की विशेष जरूरतों को देखते हुए उनके साथ जाने वाले निजी कोच और सहायक भी शामिल हैं। इस तरह भारत के दल में कुल 179 सदस्य शामिल हैं। इन 95 अधिकारियों में से 77 टीम अधिकारी, नौ दल के चिकित्सा अधिकारी और नौ अन्य दल अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन

भारतीय दल से रिकॉर्ड पदक लाने की रहेगी उम्मीद
भारत ने 2021 में टोक्यो पैरालंपिक में पांच स्वर्ण सहित रिकॉर्ड 19 पदक जीते थे और वह समग्र रैंकिंग में 24वें स्थान पर रहा था। इसके तीन साल बाद भारत का लक्ष्य स्वर्ण पदकों की संख्या दोहरे अंक में पहुंचाने और कुल 25 से अधिक पदक जीतना है। भारत इस बार 12 खेलों में भाग ले रहा है, जबकि टोक्यो में 54 सदस्यीय टीम ने नौ खेलों में भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed