फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Paralympics Day 3 India Schedule Today badminton, Archery, Shooting Athletics Rowing and Track Cycling

Paralympics Day-3 Schedule: शीतल देवी से रहेगी पदक की आस, फिर चमक बिखेरने उतरेंगे निशानेबाज

Sat, 31 Aug 2024 08:57 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 31 Aug 2024 08:57 AM IST
सार

Paralympics India Schedule Day 3 : निशानेबाज स्वरूप उनहाल्कर और रुबीना फ्रांसिस से पदक लाने की उम्मीद रहेगी, जबकि पैरा साईकलिंग में ज्योति गाडेरिया और अरशद शाइक भी पदक के दावेदार होंगे। वहीं, एथलेटिक्स में प्रवीण कुमार पुरुष भाला फेंक एफ57 वर्ग के फाइनल में चुनौती पेश करेंगे।

विज्ञापन
Paris Paralympics Day 3 India Schedule Today badminton, Archery, Shooting Athletics Rowing and Track Cycling
शीतल देवी - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय दल ने पेरिस पैरालंपिक के दूसरे दिन एक स्वर्ण सहित कुल चार पदक जीते थे जिसमें से तीन पदक निशानेबाजी में आए थे। भारत को अब इन खेलों के तीसरे दिन शनिवार को भी पैरा खिलाड़ियों से पदक की आस रहेगी। आज निशानेबाज स्वरूप उनहाल्कर और रुबीना फ्रांसिस से पदक लाने की उम्मीद रहेगी, जबकि पैरा साईकलिंग में ज्योति गाडेरिया और अरशद शाइक भी पदक के दावेदार होंगे। वहीं, एथलेटिक्स में प्रवीण कुमार पुरुष भाला फेंक एफ57 वर्ग के फाइनल में चुनौती पेश करेंगे। पैरा तीरंदाज शीतल देवी भी महिला कंपाउंड वर्ग में चमक बिखेरने उतरेंगी। अगर वह सभी बाधा को पार करने में सफल रहीं तो पदक ला सकती हैं। आइए जानते हैं आज का पूरा कार्यक्रम...
विज्ञापन

 

पैरा बैडमिंटन
- मनदीप कौर बनाम केलिन ओरेलि विनोट - महिला एकल एसएल3 ग्रुप चरण (दोपहर 12 बजे से)
- नितेश कुमार बनाम मोंगखोन बुनसुन - पुरुष एकल एसएल3 ग्रुप चरण ( दोपहर 1.20 बजे से)
- मनोज सरकार बनाम जियानयआन यांग - पुरुष एकल एसएल3 ग्रुप चरण (दोपहर 2 बजे से)
- सुकांत कदम बनाम सिरिपोंग टीमारोम - पुरुष एकल एसएल4 ग्रुप चरण (दोपहर 2.40 बजे से)
- तरुण बनाम लुकस मजुर - पुरुष एकल एसएल4 ग्रुप चरण (दोपहर 3.20 बजे से)
- मनीषा रामदास बनाम क्यू जिया यांग - महिला एकल एसयू5 ग्रुप चरण (शाम 4 बजे से) 
- शिवाराजन बनाम क्रिस्टर्न कूम्बस - पुरुष एकल एसएच6 ग्रुप चरण (रात 10.10 बजे से)
- नित्या श्री बनाम लिन शुआंगबाओ - महिला एकल एसएच6 ग्रुप चरण (रात 10.50 बजे से) 
- कृष्णा नागर बनाम नाथापोंग मीचाई - पुरुष एकल एसएच6 ग्रुप चरण (रात 11.30 बजे से) 
- शिवाराजन/नित्या बनाम क्राजेवस्की/ सिमोन - मिश्रित युगल एसएच6 सेमीफाइनल (देर रात 1.30 बजे से) 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पैरा निशानेबाजी
- स्वरूप महावीर उनहाल्कर - पुरुष 10 मीटर राइफल एसएच1 क्वालिफिकेशन (दोपहर 1 बजे से) 
- रुबीना फ्रांसिस - महिला 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 क्वालिफिकेशन (दोपहर 3.30 बजे से)
- स्वरूप महावीर उनहाल्कर - पुरुष 10 मीटर राइफल एसएच1 फाइनल (क्वालिफाई करने पर) (दोपहर 3.45 बजे से) 
- रुबीना फ्रांसिस - महिला 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 फाइनल (क्वालिफाई करने पर) (शाम 6.15 बजे से) 

पैरा साईकलिंग
- ज्योति गाडेरिया - महिला सी1-3 500 मीटर टाइम ट्रायल क्वालिफाइंग (दोपहर 1.30 बजे से) 
- अरशद शाइक - पुरुष सी1-3 1000 मीटर टाइम ट्रायल क्वालिफाइंग (दोपहर 1.49 बजे से) 
- ज्योति गाडेरिया - महिला सी1-3 500 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल (क्वालिफाई करने पर) (शाम 5.10 बजे से)
- अरशद शाइक - पुरुष सी1-3 1000 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल (क्वालिफाई करने पर) (शाम 5.37 बजे से) 

पैरा रोइंग
- अनीता/नारायण - पीआर3 मिश्रित युगल स्कल्स रेपेचेज (दोपहर 2.40 बजे से) 

पैरा तीरंदाजी
- सरिता बनाम एलोनोरा सारती - महिला व्यक्तिगत तीरंदाजी कंपाउंड 1/8 एलिमिनेशन (शाम 7 बजे से)
- शीतल देवी बनाम मारियाना जुनिगा - महिला व्यक्तिगत तीरंदाजी कंपाउंड एलिमिनेशन (रात 8.59 बजे से) 

पैरा एथलेटिक्स
- प्रवीन कुमार - पुरुष भाला फेंक एफ57 फाइनल  (रात 10.30 बजे से) 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed