फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics: 'Who cursed me for not having AC in Paris', PM Modi laughs while talking to athletes

Paris Olympics: 'पेरिस में एसी नहीं होने पर किस किसने मुझे कोसा', एथलीट्स से बात करते हुए PM मोदी ने ली चुटकी

Fri, 16 Aug 2024 01:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 16 Aug 2024 01:48 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा साझा किए गए वीडियो में उन्हें खिलाड़ियों से व्यक्तिगत तौर पर बात करते देख जा सकता है। जब पेरिस में एयर कंडीशनर नहीं होने की चर्चा चली तो कोई अपनी हंसी नहीं रोक सका।

विज्ञापन
Paris Olympics: 'Who cursed me for not having AC in Paris', PM Modi laughs while talking to athletes
पीएम मोदी, मनु भाकर, पीआर श्रीजेश और हरमनप्रीत सिंह - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले एथलीट्स से बातचीत की। इस दौरान वह खिलाड़ियों के साथ खूब हंसी मजाक करते दिखे। उन्होंने एथलीट्स पर चुटकी भी ली। एथलीट्स से पीएम मोदी की चर्चा का पूरा वीडियो भी सामने आया है। चर्चा के दौरान लक्ष्य सेन ने बताया कि कैसे कोच प्रकाश पादुकोण ने उनका मोबाइल ले लिया था, हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह ब्रिटेन के खिलाफ मैच में रोमांचक जीत पर बयान दिया और जब पेरिस में एयर कंडीशनर नहीं होने की चर्चा चली तो कोई अपनी हंसी नहीं रोक सका। 
विज्ञापन

पीएम ने एथलीट्स से व्यक्तिगत तौर पर बात की

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा साझा किए गए वीडियो में उन्हें खिलाड़ियों से व्यक्तिगत तौर पर बात करते देख जा सकता है। पुरूष एकल बैडमिंटन में चौथे स्थान पर रहे लक्ष्य सेन से बातचीत में मोदी ने कहा, 'जब मैं लक्ष्य से पहली बार मिला था तब वह बहुत छोटा था। अब बड़ा हो गया है। आपको पता है कि अब आप एक सेलिब्रिटी बन गए हो।' इस पर लक्ष्य ने कहा- जी सर, लेकिन मैचों के दौरान प्रकाश सर ने मेरा फोन ले लिया था और कहा था कि मैच पूरे होने के बाद ही फोन मिलेगा। उसके बाद ही मुझे पता चला कि सभी ने मेरी कितनी हौसलाअफजाई की। मेरे लिए यह अच्छा सबक था और मेरा अपने पहले ओलंपिक में अनुभव अच्छा रहा। पहले कुछ मैचों में नर्वस था, लेकिन बाद में सामान्य हो गया। थोड़ा दिल टूटा कि इतने करीब आकर रह गया। अगली बार पूरी कोशिश करूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉकी कप्तान ने कही यह बात

Paris Olympics: 'Who cursed me for not having AC in Paris', PM Modi laughs while talking to athletes
पीएम मोदी और लक्ष्य सेन - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री मोदी ने मजाक में कहा, 'अगर प्रकाश सर इतने अनुशासनप्रिय थे तो अगली बार उनको ही भेजूंगा।' भारतीय हॉकी कप्तान हरमनप्रीत को ‘सरपंच साहब’ संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने पूछा कि ब्रिटेन के खिलाफ शुरू में ही दस खिलाड़ियों पर सिमट गए तो क्या हौसला टूटा था। इस पर हरमनप्रीत ने कहा, 'काफी कठिन था क्योंकि पहले ही क्वार्टर में हमारे खिलाड़ी (अमित रोहिदास) को रेडकार्ड मिल गया था, लेकिन हमारे कोचिंग स्टाफ ने हर परिस्थिति के लिए हमें तैयार किया था। सारी टीम का जोश और बढ़ गया क्योंकि ब्रिटेन को हर हालत में हराना था। ऐसा ओलंपिक के इतिहास मे कभी नहीं हुआ ( दस खिलाड़ियों के साथ 42 मिनट खेलकर जीतना )। इसके अलावा हमने 52 साल बाद बड़े टूर्नामेंट में आस्ट्रेलिया को हराया जो बहुत बड़ी बात थी।'
विज्ञापन

एसी को लेकर पीएम मोदी ने क्या कहा?

ब्रिटेन से प्रतिद्वंद्विता के मामले पर मोदी ने हंसते हुए कहा, 'यह तो पिछले 150 साल से चली आ रही है।' पेरिस ओलंपिक पर्यावरण अनुकूल होने के कारण खिलाड़ियों के कमरों में एसी नहीं थे जिससे भारतीय खेल मंत्रालय को आनन फानन में वहां 40 एसी का बंदोबस्त करना पड़ा। पीएम मोदी ने हंसते हुए पूछा कि किस किसने उन्हें इसके लिये कोसा था, इस पर किसी ने जवाब नहीं दिया। पीएम मोदी ने कहा, 'कमरों में एसी नहीं थे और गर्मी भी थी। मैं जानना चाहता हूं कि आपमें से किसने पहले बोला कि पीएम मोदी बड़ी बड़ी बातें करते हैं, लेकिन हमारे कमरों में एसी नहीं है।'

'हमने सर्वश्रेष्ठ सुविधा मुहैया कराई'

Paris Olympics: 'Who cursed me for not having AC in Paris', PM Modi laughs while talking to athletes
भारतीय एथलीट्स एसी मिलने से खुश थे - फोटो : Twitter
उन्होंने कहा, 'सबसे ज्यादा परेशानी किसे हुई, लेकिन मुझे पता चला कि कुछ घंटे में ही काम हो गया था। देखा हमने कैसे आपको सर्वश्रेष्ठ सुविधायें मुहैया कराने की कोशिश की।' प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पेरिस ओलंपिक भारत के लिS निर्णायक रहे। भारत के 117 सदस्यीय दल ने एक रजत और पांच कांस्य समेत छह पदक जीते। मोदी ने कहा, 'जो जीत नहीं सके, वे इस हार को अपने दिमाग से निकाल दें। आपने देश को गौरवान्वित किया है और कुछ सीखकर लौटे हैं । खेलों में कोई हारता नहीं है, हर कोई सीखता है।'

'पेरिस ओलंपिक भारतीय खेलों के उत्थान के लिये लॉन्च पैड होंगे'

उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि पेरिस ओलंपिक भारतीय खेलों के उत्थान के लिये लॉन्च पैड होंगे। यह निर्णायक बिंदु होगा। इसके बाद हम सिर्फ जीतेंगे, हम रूकने वाले नहीं हैं।'  उन्होंने कहा, 'भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की तैयारी कर रहा है। ओलंपिक खेलने वाले खिलाड़ियों की राय काफी महत्वपूर्ण होगी। आपने वहां कई चीजें देखी होंगी, ओलंपिक की योजना से तमाम सुविधाओं तक, खेल प्रबंधन से इवेंट प्रबंधन तक। आपका अनुभव, आपने जो जो देखा, उसे लिखिये ताकि 2036 ओलंपिक के लिये ये सभी छोटी छोटी बातें और आपका अनुभव हमें तैयारी में मदद करे। इस तरह से आप 2036 ओलंपिक के सैनिक हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed