फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics: The opening ceremony of the Paris Olympics will be held on the Seine River, more than 160 boats will be on board

Paris Olympics: सीन नदी पर होगा पेरिस ओलंपिक का उद्घाटन समारोह, 160 से अधिक नौकाओं पर सवार होंगे एथलीट 

Tue, 14 Dec 2021 11:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 14 Dec 2021 11:33 PM IST
सार

आमतौर पर उद्घाटन समारोह स्टेडियम के भीतर आयोजित किए जाते हैं। पेरिस आयोजन समिति ने पहले ही कुछ अलग करने के संकेत दे दिए थे। यह समारोह 26 जुलाई 2024 को होगा

विज्ञापन
Paris Olympics: The opening ceremony of the Paris Olympics will be held on the Seine River, more than 160 boats will be on board
पेरिस ओलंपिक - फोटो : social media

विस्तार

पेरिस ओलंपिक खेलों 2024 का उद्घाटन समारोह अनूठा होगा। इसमें हजारों एथलीट सीन नदी पर नौकाओं पर सवार होंगे और एफिल टावर के पीछे अस्त होता सूरज विशाल स्वर्ण पदक की तरह नजर आएगा। आयोजकों को उम्मीद है कि ओलंपिक के इतिहास में यह अनूठा समारोह होगा जिसे नदी के किनारे हजारों लोग निशुल्क देख सकेंगे। 
विज्ञापन


आमतौर पर उद्घाटन समारोह स्टेडियम के भीतर आयोजित किए जाते हैं। पेरिस आयोजन समिति ने पहले ही कुछ अलग करने के संकेत दे दिए थे। यह समारोह 26 जुलाई 2024 को होगा जिसमें रोशनी के इस शहर की संस्कृति की बानगी भी देखने को मिलेगी। इस समारोह की शुरुआत सभी 200 टीमों के खिलाड़ियों की परेड से होगी जो आमतौर पर आखिर में आयोजित की जाती है।
विज्ञापन


दुनिया भर के एथलीट 160 से अधिक नौकाओं पर सवार होंगे। पहली बार महाकुंभ का उद्घाटन स्टेडियम में नहीं होगा। इस बार ओलंपिक में छह लाख लोगों के आने की उम्मीद की जा रही है, जो अब तक के उद्घाटन समारोह के सर्वाधिक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed