फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics Opening Ceremony first time ceremony will be held on River expect six lakhs fans may attend

Paris Olympics: ऐतिहासिक रहेगा उद्घाटन समारोह, सीन नदी किनारे होगा आयोजन, इतने लाख प्रशंसकों के आने की उम्मीद

Thu, 18 Jul 2024 09:52 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 18 Jul 2024 09:52 AM IST
सार

भारत ने इन खेलों के लिए 117 सदस्यीय दल भेजने की घोषणा की है। हालांकि टोक्यो ओलंपिक की तुलना में इस बार कम एथलीट हिस्सा लेंगे। टोक्यो में भारत ने 119 सदस्यों का दल भेजा था और एक स्वर्ण सहित कुल सात पदक जीते थे।

विज्ञापन
Paris Olympics Opening Ceremony first time ceremony will be held on River expect six lakhs fans may attend
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेरिस ओलंपिक का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और इसके लिए अब कुछ ही दिन का समय शेष रह गया है। यह तीसरी बार जब फ्रांस इन खेलों की मेजबानी करेगा और इसके लिए वहां खास इंतेजाम किए गए हैं। आमतौर पर उद्घाटन समारोह स्टेडियम में होता है, लेकिन पेरिस में इसमे बदलाव करने की योजना बनाई गई है। बताया जा रहा है कि 26 जुलाई को होने वाला उद्घाटन समारोह स्टेडियम नहीं, बल्कि सीन नदी के किनारे में होगा। भारत ने इन खेलों के लिए 117 सदस्यीय दल भेजने की घोषणा की है। हालांकि टोक्यो ओलंपिक की तुलना में इस बार कम एथलीट हिस्सा लेंगे। टोक्यो में भारत ने 119 सदस्यों का दल भेजा था और एक स्वर्ण सहित कुल सात पदक जीते थे। 
विज्ञापन

बोट परेड के साथ होगी शुरुआत 
पेरिस ओलंपिक में उद्घाटन समारोह की शुरुआत बोट परेड के साथ होगी। करीब तीन घंटे तक होने वाले इस आयोजन में तीन हजार कलाकार अपनी प्रस्तुति पेश करेंगे। हालांकि, खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए इसमे बदलाव भी किया जा सकता है और उद्घाटन समारोह एफिल टावर के सामने भी हो सकती है, लेकिन तय कार्यक्रम के अनुसार, यह समारोह सीन नदी के किनारे ही कराने की कोशिश होगी। नदी के किनारे उद्घाटन कराने का फैसला इसिलए लिया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बन सकें। अगर सुरक्षा या किसी अन्य कारण के चलते ऐसा करना संभव नहीं हुआ तो आयोजकों ने स्टेड डि फ्रांस में भी उद्घाटन समारोह करने का विकल्प मौजूद रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

छह लाख लोगों के आने की उम्मीद 
पेरिस के बीचों-बीच होने वाले उद्घाटन समारोह में छह लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है, जिसमें से दो लाख से अधिक टिकट मुफ्त बांटे गए हैं। आधिकारिक प्रसारणकर्ता को उम्मीद है कि सिर्फ उद्घाटन समारोह को ही दुनियाभर में करीब 150 करोड़ लोग टीवी पर देखेंगे। साल 2016 में पूरे रियो ओलिंपिक की दर्शक संख्या 320 करोड़ रही थी जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। 
विज्ञापन

अब तक बिक चुके हैं 90 लाख टिकट
एक रिपोर्ट के अनुसार, पेरिस खेलों के लिए 10 लाख टिकट उपलब्ध कराए गए हैं जिसमे से 90 लाख टिकट बिक चुके हैं। मालूम हो कि कोविड-19 के कारण टोक्यो 2020 के लिए टिकट उपलब्ध नहीं कराए गए थे, इसलिए रियो ओलंपिक के बाद पहली बार इन खेलों के लिए टिकट उपलब्ध हुए हैं जिसे लेकर प्रशंसकों में गजब का उत्साह देखने मिल रहा है। 

चार नए खेल होंगे शामिल 
टोक्यो 2020 की तुलना में इस बार चार नए खेलों को भी पेरिस ओलंपिक में जगह दी गई है। इसमे ब्रेक डांस डेब्यू करेगा, जबकि स्केटबोर्डिंग, स्पोर्ट क्लाइबिंग और सर्फिंग भी शामिल होंगे। वहीं, भारोत्तोलन से चार इवेंट हटा दिए गए हैं। भारत की ओर से इस स्पर्धा में मीराबाई चानू हिस्सा लेंगी जिन्होंने टोक्यो में रजत पदक अपने नाम किया था। दिलचस्प बात यह है कि पहली बार निशानेबाजी के सभी वर्ग में भारतीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed