{"_id":"66bdefb8bd4ed0101b0b2188","slug":"paris-olympics-indian-contingent-happy-to-met-with-pm-modi-lovlina-borgohain-express-views-players-reaction-2024-08-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics: पीएम मोदी से मिलकर खुश हुए भारतीय खिलाड़ी, मनदीप और लवलीना ने साझा किए अनुभव; जानें","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Olympics: पीएम मोदी से मिलकर खुश हुए भारतीय खिलाड़ी, मनदीप और लवलीना ने साझा किए अनुभव; जानें
Thu, 15 Aug 2024 05:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 15 Aug 2024 05:38 PM IST
सार
कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने टीम की ओर से पीएम मोदी को हॉकी स्टिक भेंट की जिस पर सभी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर थे। पीएम ने इस दौरान खिलाड़ियों को संबोधित भी किया।
विज्ञापन
लक्ष्य, भारतीय हॉकी टीम और लवलीना
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के दिन पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल से मुलाकात की। इस दौरान दो कांस्य पदक जीतने वाली महिला निशानेबाज मनु भाकर, सरबजोत सिंह, स्वप्निल कुसाले, पुरुष हॉकी टीम के सदस्य, पहलवान अमन सहरावत सहित कई अन्य खिलाड़ी मौजूद थे। प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ये खिलाड़ी काफी खुश हुए। हॉकी टीम के सदस्य मनदीप सिंह और महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने पीएम के साथ मुलाकात के अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
पुरुष हॉकी टीम के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : Narendra modi X
हॉकी टीम के सदस्यों ने पीएम को भेंटी की हॉकी स्टिक
कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने टीम की ओर से पीएम मोदी को हॉकी स्टिक भेंट की जिस पर सभी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर थे। पीएम ने इस दौरान खिलाड़ियों को संबोधित भी किया। मनु के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल की मिश्रित स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले सरबजोत सिंह और 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में कांस्य पदक हासिल करने वाले स्वप्निल कुसाले ने भी प्रधानमंत्री के साथ बातचीत की। मनु को प्रधानमंत्री को उस पिस्टल के बारे में बताते हुए देखा गया जिससे उन्होंने पेरिस में 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में दो कांस्य पदक जीते थे। मोदी ने भारतीय दल के सदस्यों को संबोधित किया और पेरिस ओलंपिक के पुरुष एकल में चौथे स्थान पर रहने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन सहित उनमें से कुछ के साथ बातचीत भी की। टोक्यो ओलंपिक की पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन और मीराबाई चानू (भारोत्तोलन) भी उन खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

'माता-पिता की तरह समर्थन करते हैं पीएम'
मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद कहा, यह एक अच्छी मुलाकात थी और सर ने काफी कुछ बोला। मैं इस बार पदक नहीं ला पाई, लेकिन सर ने मुझे प्रेरित किया। वो जिस तरह से बोलते हैं उससे बहुत अच्छा लगता है और ऐसा लगता है जैसे हमारे माता-पिता हमारा समर्थन करते हैं, वैसे ही प्रधानमंत्री हमारा सहयोग करते हैं। इससे हमें बहुत ही अच्छा लगता है।

#WATCH | Delhi: On meeting PM Modi, Indian Boxer Lovlina Borgohain says, "It was a very good meeting...As I could not win a medal this time (in the Paris Olympics), he (PM Modi) motivated me a lot...He supports us just like our parents support us..." pic.twitter.com/CDykA351AU
— ANI (@ANI) August 15, 2024
हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह ने कहा, बहुत अच्छा लगा पीएम सर से मिलकर। काफी खुलकर बातें की है। उन्होंने काफी समर्थन किया और जो मुकाबले हुए उनके बारे में पूछा। वहां हमें बहुत मजा आया। हमने उन्हें हॉकी स्टिक और जर्सी गिफ्ट में दी है।
स्वप्निल ने पीएम मोदी ने उपहार में दी गणेश जी की मूर्ति
काफी बढ़िया लगा सर से मिलकर। उनसे मिलने के बाद एक सकारात्मक ऊर्जा मिली। मैंने उन्हें गणेश जी की मूर्ति दी जो पुणे के मंदिर की है। उनका स्वभाव काफी शांत और प्रेरित करने वाला है। उन्होंने मुझे पदक जीतने पर बधाई दी और बात की। मुझे इससे आगे के लिए बेहतर करने की प्रेरणा मिली। पीएम मोदी ने मुझसे मराठी में भी बात की। उन्होंने मुझसे कहा कि आपने काफी बढ़िया प्रदर्शन किया और आगे भी ऐसा करते रहो।