फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics: 'Increase India's pride by aiming for gold', thousands of people congratulated Manu Bhaker

Paris Olympics: 'स्वर्ण पर निशाना लगाकर भारत का मान बढ़ाएं', अमर उजाला पर हजारों लोगों ने मनु को दी शुभकामनाएं

Sat, 03 Aug 2024 11:14 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 03 Aug 2024 11:14 AM IST
सार

इतना ही नहीं मनु उसेन बोल्ट और माइकल फेलप्स जैसे महान एथलीट्स के श्रेणी में भी शामिल हो जाएंगी, जिन्होंने एक ओलंपिक में दो या इससे ज्यादा पदक जीते।

विज्ञापन
Paris Olympics: 'Increase India's pride by aiming for gold', thousands of people congratulated Manu Bhaker
मनु भाकर - फोटो : PTI

विस्तार

पेरिस ओलंपिक में भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर आज महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में उतरेंगी। वह पहले ही इस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीत चुकी हैं और आज पदकों की हैट्रिक लगाने उतरेंगी। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया था। उन्होंने दोनों स्पर्धाओं में पदक जीतकर इतिहास रचा था।
विज्ञापन


वह महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी थीं। साथ ही दूसरा पदक जीतते ही एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी थीं। अब तीन पदक जीतकर उनके पास भारतीय इतिहास की सबसे सफल एथलीट बनने का मौका है। किसी भी भारतीय ने अभी तक दो से ज्यादा पदक नहीं जीते हैं।
विज्ञापन


इतना ही नहीं मनु उसेन बोल्ट और माइकल फेलप्स जैसे महान एथलीट्स के श्रेणी में भी शामिल हो जाएंगी, जिन्होंने एक ओलंपिक में दो या इससे ज्यादा पदक जीते। मनु के लिए यह सफर आसान नहीं रहा है और उन्हें टोक्यो ओलंपिक में हार झेलनी पड़ी थी। वह फाइनल के लिए क्वालिफाई तक नहीं कर पाई थीं। हालांकि, उसके बाद उनकी कड़ी मेहनत और लगन और पदक जीतने के जुनून ने यह कामयाबी दिलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने पेरिस ओलंपिक में अब तक तीन पदक जीते हैं और तीनों पदक शूटिंग में ही आए हैं। आज मनु से भारत को चौथा पदक दिलाने की उम्मीद है और फैंस ने उन्हें शुभकामनाएं भेजी हैं। अब तक हजारों पाठकों ने मनु को शुभकामनाएं भेजी हैं। आप भी अमर उजाला की वेबसाइट https://www.amarujala.com/ पर विजिट कर शुभकामनाएं साझा कर सकते हैं। इनमें से कुछ संदेश हम यहां साझा कर रहे हैं...
 
  • शाबास मनु, तुम भारतवर्ष की सबसे महत्वपूर्ण महिला हो, तुमने साबित करके दिखा दिया। ईश्वर तुम्हें इससे भी बड़े सम्मान भेंट करे। - अशोक श्रीवास्तव (कन्नौज)
  • हमें आप पर बहुत गर्व है आप ऐसे ही सफलताओं का परचम लहराते रहिए...जय हिन्द।- सोनू कुमार
  • मनु भाकर अच्छा खेले, गोल्ड मांगे भारत।- भरत पाल
  • गोल्ड पर निशाना लगा कर भारत का मान बढ़ाएं।- शिवदेव बघेल
  • आशा है कि मनु आज तीसरा पदक जीतकर एक और रिकॉर्ड (पदकों की हैट्रिक) बनाएंगी। शुभकामनाएं।- पुष्पेंद्र सिंह
  • जल्द एक और पदक लेकर आएं आप, ऐसी शुभकामनाएं।- नीतीश नीति
  • आपकी सफलता ने पूरे भारत को गौरवान्वित किया है। हम सभी भारतवासियों को आप पर गर्व है। आज आप फिर से विजयी हो यही दुआ है। हमारे देश का नाम ऊंचा हो। बहुत बहुत शुभकामनाएं। सफलता आपके कदम चूमे।- अविनाश
  • देश का गौरव बढ़ाने के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपको ईश्वर करें आप हमेशा इसी तरह देश का गौरव बढ़ती रहे।- दीपक पारेख
  • भारत की आन बान व शान आपको पेरिस ओलंपिक में तीसरे मैडल (इस बार स्वर्ण पदक) की अग्रिम शुभकामनाएं।- चंदन तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed