फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics: CM Mann honored the hockey players who won bronze medal, also gave 1 crores rupees

Paris Olympics: सीएम मान ने कांस्य पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ियों को किया सम्मानित, इतने करोड़ रुपये भी दिए

Sun, 18 Aug 2024 09:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 18 Aug 2024 09:30 PM IST
सार

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पेरिस में कांस्य पदक के मुकाबले में स्पेन को 2-1 से हराया था। टीम ने इससे पहले टोक्यो ओलंपिक 2020 में भी कांस्य पदक जीता था।

विज्ञापन
Paris Olympics: CM Mann honored the hockey players who won bronze medal, also gave 1 crores rupees
भारतीय पुरुष हॉकी टीम - फोटो : Hockey India

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले पंजाब के हॉकी खिलाड़ियों को रविवार को एक-एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। मान ने इस मौके पर कहा कि यह एक ऐतिहासिक अवसर है क्योंकि राज्य और देश के लिए गौरव बढ़ाने वाले इन सभी माटी के लाल को सम्मानित किया जा रहा है।
विज्ञापन


भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पेरिस में कांस्य पदक के मुकाबले में स्पेन को 2-1 से हराया था। टीम ने इससे पहले टोक्यो ओलंपिक 2020 में भी कांस्य पदक जीता था। मान ने भारतीय टीम में शामिल पंजाब के आठ हॉकी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये से सम्मानित किया। उन्होंने ओलंपिक में भाग लेने वाले राज्य के 11 अन्य खिलाड़ियों को भी 15-15 लाख रुपये से पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

Paris Olympics: CM Mann honored the hockey players who won bronze medal, also gave 1 crores rupees
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : PTI
मान ने कहा कि उन्होंने भारतीय टीम का हर हॉकी मैच देखा और इन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने सभी को गौरवान्वित महसूस कराया है। उन्होंने कहा कि पदक जीतना हर देशवासी के लिए एक सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने जिम्मेदारी के साथ टीम का नेतृत्व करने के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह की सराहना की। मान ने कहा कि भारतीय हॉकी अपने पुराने गौरव को हासिल करते हुए पुनरुद्धार की राह पर है। उन्होंने नवंबर में पंजाब के मोहाली में चार देशों का हॉकी टूर्नामेंट आयोजित करने का विचार रखा और कहा कि वह इस संबंध में भारतीय हॉकी अधिकारियों से बात करेंगे।

Paris Olympics: CM Mann honored the hockey players who won bronze medal, also gave 1 crores rupees
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : PTI
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए पूरे मन से काम कर रही है और इसमें कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ खेड़ा वतन पंजाब दियां का तीसरा सत्र 28 अगस्त से शुरू होगा, जो राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए उत्प्रेरक का काम करेगा। मान ने कहा कि राज्य सरकार माहिलपुर क्षेत्र में फुटबॉल, संगरूर में मुक्केबाजी, जालंधर में हॉकी, लुधियाना में एथलेटिक्स और अन्य खेल क्लस्टर विकसित करेगी, जिससे खेलों को बढ़ावा मिल सके।

मान ने कहा कि पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार और नौकरियां देने के अलावा, राज्य उन्हें पहले से दी गई नौकरियों में पदोन्नति देने की व्यवहार्यता भी तलाशेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को नशीली दवाओं के खतरे के खिलाफ राज्य के अभियान के लिए ब्रांड दूत बनाया जाएगा। हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि यह सम्मान राज्य में खेलों को और बढ़ावा देने में मददगार साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed