फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics: Arshad Nadeem Gold medal winner will get Rs 10 crore from government Pakistan Punjab province

Olympics: स्वर्ण जीतने के बाद मालामाल हुए अरशद, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार देगी 10 करोड़ रुपये का इनाम

Fri, 09 Aug 2024 06:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 09 Aug 2024 06:50 PM IST
सार

राष्ट्रमंडल खेलों (2022) में स्वर्ण पदक और विश्व चैम्पियनशिप (2023) में रजत पदक जीतने के बाद भी नदीम को पेरिस ओलंपिक से पहले एक नए भाले के लिए गुहार लगानी पड़ी। उनका पुराना भाला वर्षों के उपयोग के बाद खराब हो गया था। अब स्वर्ण जीतने के बाद वह मालामाल हो गए हैं। उन पर पैसों की बारिश हो रही है।

विज्ञापन
Paris Olympics: Arshad Nadeem Gold medal winner will get Rs 10 crore from government Pakistan Punjab province
अरशद नदीम - फोटो : PTI

विस्तार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने पेरिस में ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाले भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम के लिए 10 करोड़ (पाकिस्तानी) रुपये की नकद पुरस्कार की घोषणा की है। नदीम ने पेरिस ओलंपिक के भाला फेंक स्पर्धा में 92.97 मीटर के ओलंपिक रिकॉर्ड थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने इस मामले में भारत के नीरज चोपड़ा को हरा दिया, जो 89.45 मीटर का थ्रो फेंक सके और दूसरे नंबर पर रहे। नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन


मरियम ने यह भी कहा कि इस खिलाड़ी के नाम पर उनके गृहनगर खानेवाल में एक स्पोर्ट्स सिटी बनाई जाएगी। नदीम को संसाधनों और सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान में इस तरह की समस्या का सामना लगभग सभी गैर-क्रिकेट खिलाड़ी को करना पड़ता है।
विज्ञापन

Paris Olympics: Arshad Nadeem Gold medal winner will get Rs 10 crore from government Pakistan Punjab province
अरशद नदीम - फोटो : Twitter
राष्ट्रमंडल खेलों (2022) में स्वर्ण पदक और विश्व चैम्पियनशिप (2023) में रजत पदक जीतने के बाद भी नदीम को पेरिस ओलंपिक से पहले एक नए भाले के लिए गुहार लगानी पड़ी। उनका पुराना भाला वर्षों के उपयोग के बाद खराब हो गया था। शायद इसीलिए नदीम ने गुरुवार को पेरिस से अपने माता-पिता को पहला संदेश दिया कि वह अब अपने गांव में या उसके आसपास एथलीटों के लिए एक उचित अकादमी बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

उनके पिता मुहम्मद अरशद ने बताया, 'हम उसे इतनी लोकप्रियता देने के लिए अल्लाह के शुक्रगुजार हैं। उसने उम्मीद जताई कि यह ओलंपिक स्वर्ण पदक अब ग्रामीण क्षेत्र में खिलाड़ियों के लिए एक खेल अकादमी बनाने के उसके प्रयास में मदद करेगा।' पाकिस्तान में कई वर्षों तक राष्ट्रीय एथलेटिक्स निकाय का नेतृत्व करने वाले जनरल (रिटायर) मुहम्मद अकरम साही को भरोसा है कि अरशद की उपलब्धि से देश में एथलेटिक्स की लोकप्रियता में इजाफा होगा।

Paris Olympics: Arshad Nadeem Gold medal winner will get Rs 10 crore from government Pakistan Punjab province
अरशद नदीम-नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
उन्होंने कहा, 'मैं कई और अरशद नदीम को पाकिस्तान के लिए पदक जीतते हुए देखना चाहता हूं। नीरज चोपड़ा जब उभरे तो उन्होंने भारत में गैर क्रिकेट खिलाड़ियों पर बड़ा प्रभाव डाला और उम्मीद है कि पाकिस्तान में भी ऐसा होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed