{"_id":"6696aaf80707f910790db376","slug":"paris-olympics-2024-sumit-nagal-started-with-a-win-at-the-nordea-open-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक से पहले सुमित नागल ने दिखाया दम, नॉर्डिया ओपन में जीत के साथ शुरुआत की","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक से पहले सुमित नागल ने दिखाया दम, नॉर्डिया ओपन में जीत के साथ शुरुआत की
Tue, 16 Jul 2024 10:46 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 16 Jul 2024 10:46 PM IST
सार
भारतीय खिलाड़ी ने अपनी शानदार फार्म जारी रखते हुए वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले स्थानीय खिलाड़ी को 6-4 6-3 से पराजित किया। नागल पिछले साल स्प्लिट ओपन (क्रोएशिया) और 2019 में लियोन (फ्रांस) में यमेर से हार गए थे।
विज्ञापन
सुमित नागल
- फोटो : Wimbledon
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी सुमित नागल ने नॉर्डिया ओपन टेनिस के मुकाबले में इलियास यमेर को हरा दिया। उन्होंने स्वीडन के इस खिलाड़ी को सीधे सेटों में हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की। नागल ने इससे पहले यमेर के खिलाफ जो दो मैच खेले थे उसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
भारतीय खिलाड़ी ने अपनी शानदार फार्म जारी रखते हुए वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले स्थानीय खिलाड़ी को 6-4 6-3 से पराजित किया। नागल पिछले साल स्प्लिट ओपन (क्रोएशिया) और 2019 में लियोन (फ्रांस) में यमेर से हार गए थे। एटीपी रैंकिंग में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 68वें स्थान पर पहुंचने वाले नागल का अगला मुकाबला अर्जेंटीना के विश्व में 36वें नंबर के खिलाड़ी मारियानो नवोन से होगा।
नागल पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस बीच रोहन बोपन्ना और एन श्रीराम बालाजी एटीपी टूर प्रतियोगिता में पहली बार जोड़ी बनाकर खेलने के लिए तैयार हैं। यह दोनों खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक के पुरुष युगल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। हैम्बर्ग ओपन में इस भारतीय जोड़ी का पहला मुकाबला बुधवार को मार्क वॉलनर और जैकब श्नाटर की जर्मन जोड़ी से होगा।