फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   paris olympics 2024: Olympic medalist Sarabjot returned to India, received a grand welcome at the airport

Sarabjot Singh: ओलंपिक पदक विजेता सरबजोत लौटे भारत, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, खेल मंत्री ने किया सम्मानित

Thu, 01 Aug 2024 05:15 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 01 Aug 2024 05:15 PM IST
सार

पदक जीतने के बाद सरबजोत का भारत लौटने पर जोरदार स्वागत हुआ। दिल्ली एयरपोर्ट पर उनके स्वागत में जमकर ढोल-नगाड़े बजाए गए। वहीं, खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने उन्हें सम्मानित किया।

विज्ञापन
paris olympics 2024: Olympic medalist Sarabjot returned to India, received a grand welcome at the airport
खेल मंत्री ने किया सरबजोत सिंह को सम्मानित। - फोटो : ANI/SAI

विस्तार

पेरिस में भारत का तिरंगा का फहराने के बाद पदक विजेता सरबजोत सिंह स्वदेश लौट आए। पेरिस ओलंपिक 2024 में मनु और सरबजोत की जोड़ी ने कोरिया की ली वोन्हो और ओ येजिन को 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धामें 16-10 से हराकर देश को इस ओलंपिक में दूसरा पदक दिलाया था। सरबजोत का यह ओलंपिक खेलों में यह पहला पदक है।
विज्ञापन

paris olympics 2024: Olympic medalist Sarabjot returned to India, received a grand welcome at the airport
सरबजोत सिंह। - फोटो : संवाद
स्वदेश लौटने पर खेल मंत्री ने किया सम्मानित
पदक जीतने के बाद सरबजोत का भारत लौटने पर जोरदार स्वागत हुआ। दिल्ली एयरपोर्ट पर उनके स्वागत में जमकर ढोल-नगाड़े बजाए गए। वहीं, खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने उन्हें सम्मानित किया। सरबजोत के स्वागत की तैयारियां अंबाला में भी जोर-शोर से हो रही हैं। वह अंबाला के बराड़ा ब्लॉक के धीन गांव के रहने वाले हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उनके गृहक्षेत्र में खुशी का माहौल है। सरबजोत के अलावा अर्जुन बाबुता, रमिता जिंदल, एलावेनिल वलारिवन, रिदम सांगवान, संदीप सिंह और अर्जुन सिंह चीमा भी वापस लौट आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

paris olympics 2024: Olympic medalist Sarabjot returned to India, received a grand welcome at the airport
सरबजोत सिंह - फोटो : PTI
पीएम ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरबजोत को पदक जीतने पर बधाई दी थी। उन्होंने फोन पर बात करते हुए कहा, सरबजोत बहुत-बहुत बधाई। आपने देश का नाम भी बड़ा किया है और मान भी बड़ा किया है। आपकी मेहनत रंग लाई है। मनु को भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत बधाई। व्यक्तिगत वर्ग में आप थोड़े से अंतर से रह गए थे, लेकिन आपने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। आपकी और मनु की टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया और एक अच्छा टीमवर्क का नजारा पेश किया है। 

प्रधानमंत्री ने सरबजोत से इस प्रदर्शन और टीमवर्क का कारण पूछा, जिस पर सरबजोत ने कहा, इसका कोई खास कारण नहीं है क्योंकि हम नेशनल्स में होते हैं तो भी काफी अच्छी टीम होती है। वहां हमने स्वर्ण पदक जीता था। विश्व कप में भी हमने बेहतर किया था। काफी अच्छा अनुभव था और उम्मीद करूंगा कि अगली बार इससे भी अच्छा प्रदर्शन करूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed