फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics 2024: Nita Ambani elected as IOC member for the second time 93 voters casts votes

Paris Olympics 2024: नीता अंबानी दूसरी बार चुनी गईं आईओसी की सदस्या, 2016 में पहली बार बनीं थीं हिस्सा

Wed, 24 Jul 2024 09:24 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 24 Jul 2024 09:24 PM IST
सार

नीता अंबानी के नेतृत्व में 40 साल के इंतजार के बाद भारत को आईओसी की वार्षिक बैठक की मेजबानी मिली थी। वर्ष 2023 में मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में इसका सफल आयोजन किया गया था।

विज्ञापन
Paris Olympics 2024: Nita Ambani elected as IOC member for the second time 93 voters casts votes
नीता अंबानी - फोटो : PTI

विस्तार

रिलायंस फाउंडेशन के संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने एक बार फिर नीता अंबानी में अपना विश्वास जताया है। उन्हें सर्वसम्मति से एक बार फिर आईओसी की सदस्या चुना गया है। उनके पक्ष में कुल 93 वोट पड़े। 2016 में रियो डी जेनेरियो ओलंपिक खेलों में नीता अंबानी पहली बार आईओसी सदस्या चुनी गईं थीं। 
विज्ञापन

'मेरा दोबारा चुना जाना भारतीयों के लिए गर्व की बात'
नीता अंबानी के पक्ष में 100 प्रतिशत वोट पड़े, जिसके बाद उन्हें अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) का सदस्य चुना गया। इस मौके पर उन्होंने कहा, "अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्य के रूप में फिर से चुने जाने पर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं प्रेसिडेंट बाख और आईओसी में अपने सभी सहयोगियों को मुझ पर विश्वास और भरोसे के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। यह पुनर्निर्वाचन न केवल मेरे लिए एक व्यक्तिगत मील का पत्थर है, बल्कि वैश्विक खेल क्षेत्र में भारत के बढ़ते प्रभाव को भी दिखाता है। मैं हर भारतीय के साथ खुशी और गर्व के इस पल को साझा करना चाहती हूं और भारत और दुनिया भर में ओलंपिक आंदोलन को मजबूत करने के लिए मैं तत्पर हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

नीता के नेतृत्व में बना इंडिया हाउस 
नीता अंबानी के नेतृत्व में 40 साल के इंतजार के बाद भारत को आईओसी की वार्षिक बैठक की मेजबानी मिली थी। वर्ष 2023 में मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में इसका सफल आयोजन किया गया था। नीता अंबानी के नेतृत्व में ही पहली बार ओलंपिक में इंडिया हाउस बनाया गया है। जो पेरिस ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों, समर्थकों व दर्शकों के लिए भारत से दूर एक घर की तरह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed