फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics 2024: Indian hockey team will face Spain today and try to win bronze medal

Paris Olympics 2024: सेमीफाइनल की हार से उबरकर उतरेगी भारतीय हॉकी टीम, आज होगा स्पेन से मुकाबला

Thu, 08 Aug 2024 02:44 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 08 Aug 2024 02:44 PM IST
सार

विश्व हॉकी रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज भारत को मंगलवार को सेमीफाइनल में दुनिया की दूसरे नंबर की टीम जर्मनी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। जर्मनी ने भारत को 3-2 से हराया था। 

विज्ञापन
Paris Olympics 2024: Indian hockey team will face Spain today and try to win bronze medal
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : @TheHockeyIndia

विस्तार

पेरिस ओलंपिक 2024 का 13वां दिन भारत के लिए खास होने वाला है। भारतीय हॉकी टीम आज कांस्य पदक मुकाबले में स्पेन के खिलाफ उतरेगी। फैंस को उम्मीद है कि भारत की दीवार कहे जाने वाले पीआर श्रीजेश अपने आखिरी मुकाबले में पदक जीतना चाहेंगे।
विज्ञापन

Paris Olympics 2024: Indian hockey team will face Spain today and try to win bronze medal
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : @TheHockeyIndia
जर्मनी के हाथों सेमीफाइनल में मिली हार का गम भुलाकर भारतीय हॉकी टीम एक आखिरी बार पेरिस ओलंपिक में स्पेन के खिलाफ तीसरे स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में उतरेगी। पूरे टूर्नामेंट में एक चैंपियन की तरह खेलने वाली भारतीय टीम का 44 साल बाद ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने का सपना एक रोमांचक मुकाबले में मंगलवार को जर्मनी से 2-3 से मिली हार के साथ टूट गया। इसके डेढ़ दिन बाद ही अब हरमनप्रीत सिंह की टीम को स्पेन से कांस्य पदक का प्लेऑफ खेलना है और कोशिश यही रहेगी कि टोक्यो में जीते कांस्य पदक को बरकरार रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

Paris Olympics 2024: Indian hockey team will face Spain today and try to win bronze medal
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : @TheHockeyIndia
विश्व हॉकी रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज भारत को मंगलवार को सेमीफाइनल में दुनिया की दूसरे नंबर की टीम जर्मनी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। जर्मनी ने भारत को 3-2 से हराया था। आज भारत इस शिकस्त से उबरकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाने की कोशिश करेगा। 
विज्ञापन

Paris Olympics 2024: Indian hockey team will face Spain today and try to win bronze medal
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : twitter
टोक्यो ओलंपिक 2020 के बाद भारतीय हॉकी टीम का स्पेन से नौ मैचों में सामना हुआ है। इनमें से पांच मुकाबले भारत ने जीते हैं। दोनों टीमों की एफआईएच प्रो लीग में दो बार भिड़ंत हुई है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अब तक ओलंपिक में 12 पदक जीते हैं। इनमें आठ स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक हैं। वहीं, स्पेन ने  तीन रजत और एक कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed