फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics 2024: hockey team paid tribute to great player Dhyan Chand, visited National Stadium

Olympics: वापसी के बाद हॉकी टीम ने महान खिलाड़ी ध्यान चंद को दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रीय स्टेडियम का किया दौरा

Sat, 10 Aug 2024 05:11 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 10 Aug 2024 05:11 PM IST
सार

भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में 41 साल का पदक का सूखा समाप्त किया था और मनप्रीत सिंह की अगुआई में कांस्य पदक जीता था। पेरिस में भारत ने अपने पदक को बरकरार रखा। भारत ने कांस्य पदक के मुकाबले में स्पेन को 2-1 से हरा दिया।

विज्ञापन
Paris Olympics 2024: hockey team paid tribute to great player Dhyan Chand, visited National Stadium
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : @TheHockeyIndia

विस्तार

पेरिस ओलंपिक में धमाल मचाने के बाद भारतीय हॉकी टीम शनिवार को स्वदेश लौट आई। भारतीय खिलाड़ियों ने वापसी के बाद मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम का दौरा किया। इस दौरान हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम ने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसकी तस्वीरें भी अब सामने आई हैं। 
विज्ञापन

Paris Olympics 2024: hockey team paid tribute to great player Dhyan Chand, visited National Stadium
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : @TheHockeyIndia
भारतीय हॉकी टीम शनिवार को दिल्ली  एयरपोर्ट पहुंची। इस दौरान उनका भव्य स्वागत हुआ। भारतीय खिलाड़ियों के इंतजार में फैंस सुबह से ही एयरपोर्ट के बाहर जमा हो गए थे। वहीं, भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने वापसी के बाद दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर जमकर जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों की थापों पर सब जमकर थिरके और पदक जीतने की खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

Paris Olympics 2024: hockey team paid tribute to great player Dhyan Chand, visited National Stadium
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : @TheHockeyIndia
भारतीय हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह ने लगातार दूसरे ओलंपिक में पदक जीतने पर चर्चा की। उन्होंने कहा, "ओलंपिक में लगातार दो पदक जीतकर हम वाकई बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं...मेरी बेटी ने भी मेरा बहुत साथ दिया। वह मेरा हौसला बढ़ा रही थी और वह मनु भाकर की बहुत बड़ी प्रशंसक है। इसलिए, वह भविष्य में शूटिंग में शामिल हो सकती है...भारत में माता-पिता भी अपने बच्चों को हॉकी खेलने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं जो बहुत अच्छी बात है...हमें पूरे देश से बहुत प्यार मिला। हॉकी के सुनहरे दिन वापस आ गए हैं...हम यह पदक गोलकीपर पीआर श्रीजेश को समर्पित करना चाहते हैं जिन्होंने अपना आखिरी ओलंपिक खेला।"
विज्ञापन

भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में 41 साल का पदक का सूखा समाप्त किया था और मनप्रीत सिंह की अगुआई में कांस्य पदक जीता था। पेरिस में भारत ने अपने पदक को बरकरार रखा। भारत ने कांस्य पदक के मुकाबले में स्पेन को 2-1 से हरा दिया। इससे पहले सेमीफाइनल में भारत को जर्मनी के हाथों 3-2 से हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने 1980 में मॉस्को ओलंपिक के बाद से इन खेलों में अब तक स्वर्ण नहीं जीता है। 

Paris Olympics 2024: hockey team paid tribute to great player Dhyan Chand, visited National Stadium
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : @TheHockeyIndia
ओलंपिक में जिस खेल में भारत को सबसे ज्यादा सफलता मिली है वो हॉकी ही है। भारत अब तक हॉकी में कुल 13 पदक जीत चुका है जिसमें आठ स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 52 साल बाद लगातार दो ओलंपिक में पदक जीते हैं। इससे पहले 1968 और 1972 में ऐसा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed