फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics 2024: Heat became problem for Indian players Sports Ministry installed 40 ACs

Paris Olympics: भारतीय खिलाड़ियों के लिए मुसीबत बनी गर्मी, खेल मंत्रालय ने उठाया सराहनीय कदम, लगवाए 40 एसी

Fri, 02 Aug 2024 09:02 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 02 Aug 2024 09:02 PM IST
सार

पेरिस और शेटराउ में तापमान बहुत अधिक है। शेटराउ में निशानेबाजी के दौरान कल भारत के लिए 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में कांस्य पदक जीतने वाले स्वप्निल कुसाले को पसीने में भीगा हुआ देखा जा सकता था।

विज्ञापन
Paris Olympics 2024: Heat became problem for Indian players Sports Ministry installed 40 ACs
बैठक करते केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया - फोटो : Mansukh Mandaviya X account

विस्तार

पेरिस ओलंपिक के मुकाबले जारी हैं। भारतीय खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, खेल गांव में उन्हें काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी और उमस की वजह से भारतीय एथलीट्स को काफी दिक्कतें हो रही हैं। ऐसे में खेल मंत्रालय ने सराहनीय कदम उठाते हुए खिलाड़ियों के कमरों में 40 पोर्टेबल एसी लगवाए हैं।
विज्ञापन


भारत ने अब तक इस टूर्नामेंट में तीन पदक जीते हैं, देश को उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। इस बीच खेल मंत्रालय भारतीय सुख-सुविधाओं का खासा ख्याल रख रहा है। यही वजह है कि उमस और गर्मी से परेशान खिलाड़ियों के लिए मंत्रालय ने 40 पोर्टेबल एसी लगवाए हैं। भारतीय खिलाड़ियों के लिए यह राह देने वाली खबर है।
विज्ञापन


मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि फ्रेंच दूतावास और भारतीय ओलंपिक संघ से बातचीत के बाद खेलगांव में एसी भेजे गए हैं। सूत्र ने कहा- ओलंपिक खेलगांव में गर्मी और उमस के कारण खिलाड़ियों की परेशानी को देखते हुए खेल मंत्रालय ने वहां भारतीय खिलाड़ियों के लिये 40 एसी लगवाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेरिस और शेटराउ में तापमान बहुत अधिक है। शेटराउ में निशानेबाजी के दौरान कल भारत के लिए 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में कांस्य पदक जीतने वाले स्वप्निल कुसाले को पसीने में भीगा हुआ देखा जा सकता था। ऐसी रिपोर्ट हैं कि पेरिस में तापमान 40 डिगी के पार भी गया है।


खेल शुरू होने से पहले ही कई देशों ने पेरिस के मौसम को देखते हुए खेलगांव को पर्यावरण अनुकूल रखने के लिए एसी नहीं लगवाने के आयोजकों के फैसले पर चिंता जताई थी। अमेरिका समेत कई देशों ने पोर्टेबल एसी खरीदकर लगवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed