{"_id":"66abca8f2eaf9866af08333f","slug":"paris-olympics-2024-he-bing-jio-takes-revenge-of-tokyo-olympics-from-pv-sindhu-defeats-indian-shuttler-2-0-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics 2024: चीन की जियाओ ने लिया पीवी सिंधू से टोक्यो ओलंपिक का बदला, भारतीय शटलर को 2-0 से हराया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Olympics 2024: चीन की जियाओ ने लिया पीवी सिंधू से टोक्यो ओलंपिक का बदला, भारतीय शटलर को 2-0 से हराया
Thu, 01 Aug 2024 11:19 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 01 Aug 2024 11:19 PM IST
सार
भारतीय शटलर पीवी सिंधू को तगड़ा झटका लगा। गुरुवार को चीन की ही बिंग जियाओ ने उन्हें 2-0 से हराकर टोक्यो ओलंपिक की हार का बदला ले लिया।
विज्ञापन
पीवी सिंधू
- फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय शटलर पीवी सिंधू को तगड़ा झटका लगा। गुरुवार को चीन की ही बिंग जियाओ ने उन्हें 2-0 से हराकर टोक्यो ओलंपिक की हार का बदला ले लिया। महिला एकल प्री-क्वार्टर फाइनल में चीन की विश्व की छठे नंबर की खिलाड़ी ही बिंग जियाओ के खिलाफ सीधे गेम में हारकर सिंधू पेरिस खेलों से बाहर हो गईं। 29 वर्षीय खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रहीं और उन्हें 56 मिनट तक चले राउंड ऑफ 16 मुकाबले में बिंग जियाओ ने 21-19, 21-14 से हराया। रियो डी जेनेरियो और टोक्यो ओलंपिक में रजत और कांस्य पदक जीतने वाली सिंधू ने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल कर नॉकआउट चरण के लिए क्वालिफाई किया था।
सिंधू ने ग्रुप स्टेज का अपना लगातार दूसरा मुकाबला जीतकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। उन्होंने एस्टोनिया की क्रिस्टीन कूबा को 21-5, 21-10 से हराकर नॉकआउट स्टेज में जगह बनाई थी। यह मुकाबला 33 मिनट तक चला। सिंधू ने पहला गेम 14 मिनट और दूसरा गेम 19 मिनट में अपने नाम किया। इससे पहले उन्होंने ग्रुप एम के पिछले मैच में मालदीव की फातिमा अब्दुल रज्जाक को 21-9, 21-6 से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार दो मैच जीतकर प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची थीं सिंधू🇮🇳 Result Update: #Badminton🏸 Women’s Singles Round of 16👇🏻@Pvsindhu1 suffers a upset at #ParisOlympics2024 as the 2-time #Olympic medalist loses to China’s World No. 9, He Bing Jao with a scoreline of 19-21, 14-21.
विज्ञापन
Tough luck for our star shuttler who gave it her all before… pic.twitter.com/8TtXbb7OFJ — SAI Media (@Media_SAI) August 1, 2024
सिंधू ने ग्रुप स्टेज का अपना लगातार दूसरा मुकाबला जीतकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। उन्होंने एस्टोनिया की क्रिस्टीन कूबा को 21-5, 21-10 से हराकर नॉकआउट स्टेज में जगह बनाई थी। यह मुकाबला 33 मिनट तक चला। सिंधू ने पहला गेम 14 मिनट और दूसरा गेम 19 मिनट में अपने नाम किया। इससे पहले उन्होंने ग्रुप एम के पिछले मैच में मालदीव की फातिमा अब्दुल रज्जाक को 21-9, 21-6 से हराया था।
विज्ञापन