फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics 2024 Day 3 Highlights Games Result Medal Tally Athletes Countries Position Standings

Paris Olympics 2024: निशानेबाजी में बाबुता का टूटा दिल, भाकर-सरबजोत कांस्य के करीब, हार से बची हॉकी टीम

Mon, 29 Jul 2024 10:44 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 29 Jul 2024 10:44 PM IST
सार

पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल में अर्जुन बाबुता पदक जीतने के करीब पहुंचने के बाद पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहे। बाबुता ने 208.4 स्कोर किया। क्रोएशिया के मिरान मारिसिच के 10.7 के जवाब में उनका 9.5 का शॉट भारी पड़ गया।

विज्ञापन
Paris Olympics 2024 Day 3 Highlights Games Result Medal Tally Athletes Countries Position Standings
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेरिस ओलंपिक में खाता खुलने के बाद भारत निशानेबाजी में सोमवार को दूसरे पदक से मामूली अंतर से चूक गया। अर्जुन बाबुता चौथे स्थान पर रहे। हालांकि, मनु भाकर और सरबजोत सिंह कांस्य के लिए खेलेंगे। वैश्विक टूर्नामेंट के तीसरे दिन भारत को तीरंदाजी में फिर नाकामी हाथ लगी जबकि हॉकी टीम हार से बाल बाल बची।
विज्ञापन


सोमवार को मनु भाकर ने दूसरे पदक की ओर कदम बढ़ाते हुए सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के कांस्य पदक के मुकाबले के लिए क्वालिफाई कर लिया। हालांकि, अर्जुन बाबुता 10 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक से मामूली अंतर से चूक गए। वहीं, रमिता जिंदल महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल में सातवें स्थान पर रही।
विज्ञापन

Paris Olympics 2024 Day 3 Highlights Games Result Medal Tally Athletes Countries Position Standings
सरबजोत और मनु - फोटो : PTI
मनु-सरबजोत पदक के करीब
मनु ने रविवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था और ओलंपिक पदक जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनीं। मनु और सरबजोत ने मिश्रित टीम स्पर्धा में 580 स्कोर करके पदक के दौर में प्रवेश किया जहां उनका सामना मंगलवार को कोरिया के ओह यि जिन और ली वोन्हो से होगा। 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम में भारत की रिदम सांगवान और अर्जुन सिंह चीमा की जोड़ी 576 के स्कोर के साथ दसवें स्थान पर रही और पदक की दौड़ में शामिल नहीं हो सकी।

Paris Olympics 2024 Day 3 Highlights Games Result Medal Tally Athletes Countries Position Standings
अर्जुन बाबुता - फोटो : PTI
बाबुता-रमिता को लगा झटका
10 मीटर एयर राइफल में अर्जुन बाबुता दुर्भाग्यशाली रहे और पदक नहीं जीत पाए। वह फाइनल में लंबे समय तक दूसरे स्थान पर रहे, लेकिन उनका अंतिम निशाना 9.5 पर लगा। उन्होंने 208.4 का स्कोर किया। महिलाओं में रमिता जिंदल ने फाइनल में 145.3 का स्कोर किया। वह दस शॉट के बाद सातवें स्थान पर थी जब एलिमिनेशन शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने 10.5 का शॉट लगाकर छठा स्थान हासिल किया लेकिन अगले शॉट पर रमिता बाहर हुई।
विज्ञापन

Paris Olympics 2024 Day 3 Highlights Games Result Medal Tally Athletes Countries Position Standings
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : @TheHockeyIndia
अर्जेंटीना से बाल बाल बचे
आखिरी सीटी बजने से एक मिनट पहले पेनल्टी कॉर्नर पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह के गोल के दम पर भारत ने पूल बी के मैच में रियो ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना को 1.1 से ड्रॉ पर रोका। भारत को इस मैच में मिले दसवें पेनल्टी कॉर्नर पर यह पहला गोल आया जो सारी कहानी खुद कहता है। पिछले मैच में भी 59वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर हरमनप्रीत के गोल की बदौलत ही भारत ने न्यूजीलैंड को 3.2 से हराया था।

टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम पूरे मैच में रंगत में नहीं दिखी। अर्जेंटीना ने 22वें मिनट में लुकास मार्तिनेज के गोल के दम पर बढत बना ली और उसके बाद भारतीय टीम बराबरी के गोल के लिये तरसती रही। भारतीयों ने सर्कल के भीतर कई बार हमले बोले लेकिन अर्जेंटीना के गोलकीपर सैंतियागो तोमास ने जबर्दस्त मुस्तैदी से भारत का हर वार नाकाम कर दिया। ऐसा लग रहा था कि अर्जेंटीना टोक्यो ओलंपिक के पूल चरण में भारत से 1.3 से मिली हार का बदला चुकता कर लेगा लेकिन भारत का किस्मत ने साथ दिया और 59वें मिनट में अहम पेनल्टी कॉर्नर मिला।

Paris Olympics 2024 Day 3 Highlights Games Result Medal Tally Athletes Countries Position Standings
लक्ष्य सेन - फोटो : Social Media
बैडमिंटन में पोनप्पा-क्रास्टो फिर हारी, लक्ष्य जीते 
बैडमिंटन में लक्ष्य सेन ने धीमी शुरुआत से उबरकर पुरुष एकल स्पर्धा के ग्रुप एल में बेल्जियम के जूलियन कैरेगी को सीधे गेम में 21-19, 21-14 हरा दिया। लक्ष्य ने ग्रुप के अपने पहले मैच में रविवार को केविन कोर्डन को हराया था लेकिन गुआटेमाला के खिलाड़ी के कोहनी की चोट के कारण प्रतियोगिता से हटने के बाद उनके सभी नतीजों को डिलीट कर दिया गया। इस तरह ग्रुप एल में अब सिर्फ तीन खिलाड़ियों के बीच चुनौती की है जबकि पहले चार खिलाड़ी दावेदारी पेश कर रहे थे। विश्व चैंपियनशिप के पूर्व कांस्य पदक विजेता लक्ष्य अब अपने अंतिम ग्रुप मैच में 31 जुलाई को इंडोनेशिया के दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्टी से भिड़ेंगे। वहीं अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी बैडमिंटन महिला युगल में जापान की नामी मत्सुयामा और चिहारू शिडा से हारकर लगातार दूसरी हार के साथ बाहर होने की कगार पर पहुंच गई हैं। भारतीय जोड़ी को 48 मिनट तक चले मुकाबले में दुनिया की चौथे नंबर की जोड़ी ने 21 . 11, 21 . 12 से पराजय का सामना करना पड़ा। इससे पहले कल भारत की यह जोड़ी ग्रुप सी में दक्षिण कोरियाई किम सो यियोंग और कोंग ही योंग की जोड़ी से 18-21 10-21 से हार गई थी।

Paris Olympics 2024 Day 3 Highlights Games Result Medal Tally Athletes Countries Position Standings
धीरज, तरुणदीप और प्रवीण - फोटो : twitter

महिलाओं के बाद पुरुष तीरंदाज भी क्वार्टर फाइनल में हारे
क्वालिफाइंग दौर में शानदार प्रदर्शन कर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे तीरंदाजों ने नॉकआउट में स्तरीय प्रदर्शन नहीं किया। टीम स्पर्धा में महिलाओं के बाद पुरुष तीरंदाज भी हारकर पदक की दौड़ से बाहर हो गए। चौथा ओलंपिक खेल रहे तरुणदीप राय, बी धीरज और प्रवीण जाधव की तिकड़ी को क्वार्टर फाइनल में तुर्किये के हाथों 2-6 से हार का सामना करना पड़ा।

Paris Olympics 2024 Day 3 Highlights Games Result Medal Tally Athletes Countries Position Standings
चिराग-सात्विक - फोटो : PTI
सात्विक-चिराग की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंची
पेरिस। बैडमिंटन में पदक की दावेदार भारतीय जोड़ी सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। जर्मनी के मार्क लैम्सफस और मर्विन सिडेल के चोट के कारण नाम वापस लेने से भारतीय जोड़ी को क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिला। सात्विक-चिराग मंगलवार को इंडोनेशिया के रियान आर्दिनातो और फजर अल्फियान से खेलेंगे। इन दोनों के विजेता से ग्रुप सी की शीर्ष जोड़ी का फैसला होगा।

Paris Olympics 2024 Day 3 Highlights Games Result Medal Tally Athletes Countries Position Standings
मनिका बत्रा - फोटो : twitter
मनिका ने फ्रांस की प्रीथिका को 4-0 से हराकर राउंड 16 में बनाई जगह
मनिका बत्रा का पेरिस ओलंपिक में दमदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को भारतीय खिलाड़ी ने फ्रांस की प्रीथिका पावड़े को लगातार चार गेमों में हराकर टेबल टेनिस के महिला एकल के राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह पक्की कर ली। बत्रा ने 11-9, 11-6, 11-9, 11-7 से पावड़े को हराया। अपनी इस जीत के साथ मनिका ओलंपिक में राउंड 16 के दौर में पहुंचने वाली भारत की पहली महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी बन गई हैं। अब उनका मुकाबला राउंड 16 में मिउ हिरानो या चेंगझू झू से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed