फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics 2024: Avinash Sable qualifies for steeplechase final, finishes fifth

Paris Olympics 2024: अविनाश साबले ने स्टीपलचेज फाइनल के लिए किया क्वालिफाई, पांचवें स्थान पर रहे

Mon, 05 Aug 2024 11:13 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 05 Aug 2024 11:13 PM IST
सार

भारत के अविनाश साबले ने पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज के फाइनल राउंड के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वह पांचवें स्थान पर रहे।

विज्ञापन
Paris Olympics 2024: Avinash Sable qualifies for steeplechase final, finishes fifth
अविनाश साबले - फोटो : twitter

विस्तार

भारतीय एथलीट अविनाश साबले ने सोमवार को पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। वह 8:15.43 के समय के साथ अपनी हीट में पांचवें स्थान पर हैं। इसी के साथ साबले इस स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने वाले भारत के पहले एथलीट बन गए।
विज्ञापन


तीन हीट के शीर्ष पांच-पांच स्थान पर रहने एथलीट्स ने फाइनल का टिकट कटाया। साबले की हीट में मोरोक्को के मोहम्मद तिंडौफत ने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आठ मिनट 10.62 सेकंड के समय के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। साबले ने कई बार अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड को बेहतर किया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आठ मिनट 09.94 सेकंड है जो उन्होंने पिछले महीने की शुरूआत में पेरिस डायमंड लीग हासिल किया था। 
विज्ञापन


29 वर्षीय खिलाड़ी ने रेस की अच्छी शुरुआत की और पहले 1000 मीटर के बाद शीर्ष पर रहे, लेकिन इसके बाद कीनिया के अब्राहम किबिवोट ने बढ़त बना ली और साबले चौथे स्थान पर फिसल गये। वह 2000 मीटर की दूरी को पांच मिनट 28.7 सेकेंड में पूरी करने के बाद तीसरे स्थान पर थे। इस स्पर्धा का फाइनल  सात और आठ अगस्त की रात को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed