{"_id":"66d44403406d66bef701ba86","slug":"para-badminton-player-manisha-ramdas-kept-medal-hopes-alive-by-reaching-semi-finals-palak-and-mandeep-out-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paris Paralympics: मनीषा रामदास ने सेमीफाइनल में पहुंचकर बरकरार रखी पदक की उम्मीद, पलक और मनदीप बाहर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Paralympics: मनीषा रामदास ने सेमीफाइनल में पहुंचकर बरकरार रखी पदक की उम्मीद, पलक और मनदीप बाहर
Sun, 01 Sep 2024 04:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 01 Sep 2024 04:08 PM IST
सार
19 वर्षीय मनीषा को क्वार्टर फाइनल में जापान की मामिको टोयोडा को 21-13, 21-16 से हराने में कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
मनीषा रामदास
- फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी मनीषा रामदास ने एसयू5 वर्ग में महिलाओं के एकल सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक की उम्मीदें बरकरार रखीं, लेकिन मनदीप कौर और पलक कोहली रविवार को महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में अपने-अपने मैच हार कर पैरालंपिक खेलों से बाहर हो गईं। 19 वर्षीय मनीषा को क्वार्टर फाइनल में जापान की मामिको टोयोडा को 21-13, 21-16 से हराने में कोई परेशानी नहीं हुई।
मनीषा का सामना तुलसीमति से होगा
मनीषा का सेमीफाइनल में सामना हमवतन तुलसीमति मुरुगेसन से होगा जिससे भारत का इस स्पर्धा में पदक पक्का हो गया। तुलसीमति ने शनिवार को ग्रुप ए में पुर्तगाल की बीट्रिज़ मोंटेइरो को हराया था।
दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी ने अपनी गैरवरीय प्रतिद्वंद्वी को केवल 30 मिनट में बाहर का रास्ता दिखाया। इससे पहले एसएल3 वर्ग में खेल रहीं मनदीप नाइजीरिया की तीसरी वरीयता प्राप्त बोलाजी मरियम एनियोला के सामने किसी तरह की चुनौती पेश नहीं कर पाई और 23 मिनट में 8-21, 9-21 से मुकाबला हार गईं। मनदीप की एनियोला के खिलाफ यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले वह ग्रुप चरण में भी नाइजीरियाई खिलाड़ी से हार गई थीं। एसएल4 वर्ग में पैरा विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता पलक इंडोनेशिया की खलीमातुस सादियाह से 28 मिनट में 19-21, 15-21 से हार गईं।
विज्ञापन
एसएल4 वर्ग में पुरुष एकल सेमीफाइनल में दो भारतीय खिलाड़ी सुहास यतिराज और सुकांत कदम आमने-सामने होंगे। इस तरह से इन दोनों ने बैडमिंटन में भारत का पहला पदक पक्का किया था। एसएल3 वर्ग के पुरुष एकल सेमीफाइनल में नितेश कुमार का मुकाबला जापान के डाइसुके फुजिहारा से होगा।