{"_id":"d8531c6ed04f0c65be475c31b7178633","slug":"pankaj-advani-clinch-13th-world-title-in-ibsf-world-6-red-championship-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"आडवाणी ने पाकिस्तान में जीता 13वां विश्व खिताब ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
आडवाणी ने पाकिस्तान में जीता 13वां विश्व खिताब
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 12 Aug 2015 02:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्यू स्पोर्ट्स में भारत के पोस्टर ब्वॉय पंकज आडवाणी ने मंगलवार को कराची में वर्ल्ड 6 रेड स्नूकर चैंपियनशिप में खिताबी जीत के साथ अपना 13वां विश्व खिताब जीत लिया।
विज्ञापन
गत चैंपियन आडवाणी ने फाइनल में चीन के 15 साल की सनसनी येन बिंगटाओ को 6-2 से हराया। पिछले साल भारतीय खिलाड़ी ने मिस्र में यह खिताब जीता था।
बेंगलूरू निवासी पंकज ने बेस्ट ऑफ 11 फाइनल में जल्द ही 3-0 की बढ़त बना ली थी मगर चीनी खिलाड़ी ने उसके बाद अपनी फॉर्म दिखाई और 66 के ब्रेक के साथ अगले दो फ्रेम जीत लिए।
विज्ञापन
अगले दो फ्रेम में पंकज ने प्रतिद्वंद्वी को एक भी अंक नहीं लेने दिया। सातवें फ्रेम में उन्होंने 71 का बड़ा ब्रेक लिया।
फाइनल फ्रेम में बिंगटाओ ने 28-5 की बढ़त ली लेकिन 35 के ब्रेक पंकज ने खिताब जीत लिया।