{"_id":"6943f128df90d8184a00ea25","slug":"pakistani-kabbadi-player-faces-disciplinary-action-for-representing-indian-team-know-2025-12-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kabaddi: भारत से ऐसी नफरत! पड़ोसी देश की टीम के लिए खेलने पर पाकिस्तान करेगा अपने ही खिलाड़ी पर कार्रवाई","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Kabaddi: भारत से ऐसी नफरत! पड़ोसी देश की टीम के लिए खेलने पर पाकिस्तान करेगा अपने ही खिलाड़ी पर कार्रवाई
Thu, 18 Dec 2025 05:48 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 18 Dec 2025 05:48 PM IST
सार
पाकिस्तान कबड्डी महासंघ के सचिव राना सरवर ने बताया कि 27 दिसंबर को आपात बैठक बुलाई गई है, जिसमें उबैदुल्लाह राजपूत और कुछ अन्य खिलाड़ियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
उबैदुल्लाह राजपूत
- फोटो : ubaidullah__rajput
विस्तार
पाकिस्तानी अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी उबैदुल्लाह राजपूत मुश्किल में फंस गए हैं। भारत की निजी टीम की ओर से खेलने के कारण उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। यह मामला 16 दिसंबर को बहरीन में आयोजित जीसीसी कप से जुड़ा है।
भारतीय टीम से खेलने पर अपने ही खिलाड़ी पर कार्रवाई करेगा पाकिस्तान
दरअसल, सोशल मीडिया पर उबैदुल्लाह के कुछ वीडियो और तस्वीरें वायरल हुईं थीं, जिनमें वह भारतीय जर्सी पहने और भारतीय झंडा लहराते हुए नजर आए थे। इसके बाद पाकिस्तान कबड्डी महासंघ (पीकेएफ) ने मामले को गंभीरता से लिया है। पाकिस्तान कबड्डी महासंघ के सचिव राना सरवर ने बताया कि इस मुद्दे पर 27 दिसंबर को आपात बैठक बुलाई गई है, जिसमें उबैदुल्लाह राजपूत और कुछ अन्य खिलाड़ियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा। राना सरवर ने कहा, 'मैं पुष्टि करता हूं कि यह एक निजी टूर्नामेंट था, जिसमें आयोजकों ने टीमों के नाम भारत, पाकिस्तान, कनाडा, ईरान आदि रखे थे। लेकिन सभी टीमों में अपने-अपने देशों के खिलाड़ी थे। भारतीय निजी टीम में भारतीय खिलाड़ी खेले, लेकिन उबैदुल्लाह का उनके लिए खेलना मौजूदा परिस्थितियों में स्वीकार्य नहीं है।'
उन्होंने यह भी दावा किया कि 16 पाकिस्तानी खिलाड़ी बिना महासंघ या पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड की अनुमति के निजी तौर पर बहरीन गए थे। राना ने आगे कहा, 'इन खिलाड़ियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान टीम के नाम का गलत इस्तेमाल किया।'
विज्ञापन
उबैदुल्लाह ने दी सफाई
वहीं, उबैदुल्लाह राजपूत ने इस मामले में माफी मांगते हुए सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें बहरीन में खेलने का निमंत्रण मिला था और उन्हें एक निजी टीम में शामिल किया गया था। उबैदुल्लाह ने कहा, 'मुझे बाद में पता चला कि टीम का नाम भारतीय टीम रखा गया है। मैंने आयोजकों से भारत और पाकिस्तान के नाम इस्तेमाल न करने को कहा था। इससे पहले भी निजी प्रतियोगिताओं में भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ी एक साथ खेले हैं, लेकिन कभी भारत या पाकिस्तान के नाम से नहीं।' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे शुरू में यह एहसास नहीं था कि मुझे भारतीय टीम के खिलाड़ी के रूप में दिखाया जाएगा। मौजूदा हालात में मैं ऐसा करने के बारे में सोच भी नहीं सकता।'