फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Pakistan team to visit India for Junior World Cup confirmed by Hockey India know details

Hockey: बैकफुट पर पाकिस्तान, जूनियर हॉकी विश्व कप के लिए भारत दौरे पर आएगी टीम; एशिया कप से किया था इनकार

Sat, 30 Aug 2025 05:21 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 30 Aug 2025 05:21 PM IST
सार

पाकिस्तान की टीम इस वर्ष के अंत में एफआईएच जूनियर विश्व कप में भाग लेने के लिए भारत का दौरा करेगी। इससे पहले पाकिस्तान की टीम ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए दोनों देशों के बीच सैन्य संघर्ष के बाद बिहार के राजगीर में चल रहे हॉकी एशिया कप से बाहर होने का फैसला किया था।

विज्ञापन
Pakistan team to visit India for Junior World Cup confirmed by Hockey India know details
हॉकी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe stock

विस्तार

हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने शनिवार को पुष्टि की कि पाकिस्तान की टीम इस वर्ष के अंत में एफआईएच जूनियर विश्व कप में भाग लेने के लिए भारत का दौरा करेगी। इससे पहले पाकिस्तान की टीम ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए दोनों देशों के बीच सैन्य संघर्ष के बाद बिहार के राजगीर में चल रहे हॉकी एशिया कप से बाहर होने का फैसला किया था।
विज्ञापन


भारत आएगी पाकिस्तान की टीम
भोलानाथ ने कहा, 'पाकिस्तानी टीम जूनियर विश्व कप के लिए भारत आ रही है। उन्होंने कल रात हमें इसकी पुष्टि की। मैंने उनसे उनकी उपलब्धता के बारे में पूछा था, क्योंकि उन्होंने मौजूदा एशिया कप से हटने का फैसला किया था।' दरअसल, हॉकी एशिया कप में खेलने से इनकार के बाद संदेह जताया गया था कि क्या पड़ोसी देश की टीम नवंबर-दिसंबर में दक्षिण भारतीय शहरों चेन्नई और मदुरई में आयोजित होने वाले जूनियर विश्व कप में प्रतिस्पर्धा करेगी। हालांकि, अब साफ हो गया है कि पाकिस्तान की टीम भारत का दौरा करेगी।
विज्ञापन


अंतिम चरण में तैयारियां
हॉकी इंडिया के महासचिव ने कहा कि टूर्नामेंट की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उन्होंने कहा, '24 देशों में से 23 देशों से हमें लंबी सूची प्राप्त हो चुकी है। अब केवल पाकिस्तान ही बचा है, जिसे एक या दो दिन में यह सूची प्राप्त होने की उम्मीद है।' हॉकी इंडिया के शीर्ष अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि एफआईएच प्रो लीग एक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है और जरूरत पड़ने पर भारत पाकिस्तान के साथ खेलेगा। 2025-26 एफआईएच प्रो लीग में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड की जगह ली है। भोलानाथ ने आगे कहा, 'अगर वे एफआईएच प्रो लीग में हमारे पूल में हैं और अगर हमारा पाकिस्तान से मैच है, तो हम उनके साथ क्यों नहीं खेलेंगे? यह एक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है। अगर पाकिस्तान प्रो लीग के लिए आता है, तो हम उनके साथ क्यों नहीं खेलेंगे? यह एक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed