फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Pakistan Private hospital refuses to hand over body of Olympian Manzoor Hussain for non payment of medical due

Pakistan: लाहौर में निजी अस्पताल की दादागिरी, पैसों के लिए ओलंपिक चैंपियन के शव को सौंपने से किया इनकार

Mon, 29 Aug 2022 10:44 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: रोहित राज Updated Mon, 29 Aug 2022 10:44 PM IST
सार

मंजूर जूनियर के नाम से मशहूर हुसैन 1976 और 1984 के ओलंपिक में क्रमश: कांस्य और स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। वह 1978 और 1982 में विश्व कप जीतने वाली हॉकी टीमों का भी हिस्सा थे।

विज्ञापन
Pakistan Private hospital refuses to hand over body of Olympian Manzoor Hussain for non payment of medical due
मंजूर हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के लाहौर में एक निजी अस्पताल की दादागिरी देखने को मिली। अस्पताल ने सोमवार को पाकिस्तानी ओलंपियन और हॉकी टीम के पूर्व कप्तान मंजूर हुसैन का शव सौंपने से इनकार कर दिया। मंजूर हुसैन की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। अस्पताल ने पैसों के लिए उनके शव को कई घंटों तक परिजनों को नहीं सौंपा। पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने अस्पताल को पैसे दिए। उसके बाद मंजूर हुसैन के शव को अस्पताल ने दिया।
विज्ञापन


मंजूर जूनियर के नाम से मशहूर हुसैन 1976 और 1984 के ओलंपिक में क्रमश: कांस्य और स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। वह 1978 और 1982 में विश्व कप जीतने वाली हॉकी टीमों का भी हिस्सा थे। 64 वर्षीय हुसैन दिल की बीमारी से पीड़ित थे और उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद सोमवार तड़के उन्हें अस्पताल ले जाया गया। ओलंपियन को लाहौर के शालीमार अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका निधन हो गया।
विज्ञापन


पाकिस्तान की पंजाब सरकार के एक अधिकारी ने ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, ''अस्पताल प्रबंधन ने कई घंटों तक चिकित्सा बकाया का भुगतान न करने के लिए दिग्गज खिलाड़ी के शव को रोक दिया। बाद में पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) ने इस मामले का संज्ञान लिया और शव को उनके परिवार को सौंपने के लिए अस्पताल को 5,00,000 पाकिस्तानी रुपये (2,266 अमेरिकी डॉलर) के भुगतान की व्यवस्था की।''
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि यह सभी के लिए एक बड़ी शर्मिंदगी की बात है कि एक महान ओलंपियन का निधन हो गया और उनके शरीर को अस्पताल ने बकाया राशि का भुगतान नहीं करने पर रोक दिया। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ट्वीट किया कि उनके निधन पर उन्हें गहरा दुख हुआ है। उन्होंने कहा, "स्वर्ण पदक विजेता मंजूर हुसैन जूनियर देश के लिए एक संपत्ति थे और पाकिस्तान हॉकी के लिए उनकी सेवाएं अविस्मरणीय रहेंगी।''
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed