फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Pakistan gets visa for SAFF Football Championship in India compete with Team India in first match

SAFF Championship: पाकिस्तान को भारत में सैफ चैंपियनशिप के लिए वीजा मिला, पहले मैच में टीम इंडिया से मुकाबला

Mon, 19 Jun 2023 11:29 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 19 Jun 2023 11:29 PM IST
सार

पाकिस्तान की टीम मॉरीशस में फंस गई थी। वहां उसने सैफ प्रतियोगिता से चार देशों के नेशन कप टूर्नामेंट में भाग लिया। पाकिस्तान के लिए दक्षिण एशिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी अच्छी नहीं रही। नेशन कप में उसे सभी मैच में हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Pakistan gets visa for SAFF Football Championship in India compete with Team India in first match
पाकिस्तान फुटबॉल टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान फुटबॉल टीम का सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने का रास्ता साफ हो गया है। उसे सोमवार (19 जून) को वीजा मिल गया है। पाकिस्तान की टीम मॉरीशस से जल्द से जल्द उड़ान भरने की तलाश में है, ताकि टीम इंडिया के खिलाफ 21 जनवरी को कांतीरवा स्टेडियम में होने वाले अपने पहले मैच के लिए समय पर भारत पहुंच सके। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई को कर्नाटक स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन के एक अधिकारी ने पाकिस्तानी टीम को वीजा मिलने की पुष्टि की। उन्होंने कहा, ''हां, हम पाकिस्तान टीम को वीजा मंजूरी मिलने के बारे में जानते हैं। हम उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी टीम बुधवार को भारत के खिलाफ बहुप्रतीक्षित मैच से पहले मंगलवार को बेंगलुरु में पहुंच जाएगी। हम दर्शकों की बड़ी भीड़ की उम्मीद कर रहे हैं।''
विज्ञापन


भारत और पाकिस्तान के कार्यक्रम में नहीं होगा बदलाव
अधिकारी ने कहा कि इस समय मैच के कार्यक्रम में बदलाव के बारे में नहीं सोच रहे हैं। इस बारे में वह एआईएफएफ के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इससे पहले सैफ टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान फुटबॉल टीम का आगमन भारत की यात्रा के लिए आवश्यक वीजा प्रक्रिया में देरी के कारण अधर में लटक गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉरीशस में चार देशों के टूर्नाेमेंट में खेली पाकिस्तान की टीम
पाकिस्तान की टीम मॉरीशस में फंस गई थी। वहां उसने सैफ प्रतियोगिता से चार देशों के नेशन कप टूर्नामेंट में भाग लिया। पाकिस्तान के लिए दक्षिण एशिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी अच्छी नहीं रही। नेशन कप में उसे सभी मैच में हार का सामना करना पड़ा। वह सबसे नीचे चौथे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed