फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Pakistan boxer embarrasses own country in Italy, stole money from his female companion purse and disappears

Pakistan: पाकिस्तानी मुक्केबाज ने इटली में देश की लुटिया डुबोई, महिला साथी के पर्स से पैसे चुराकर फरार हुआ

Tue, 05 Mar 2024 01:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 05 Mar 2024 01:41 PM IST
सार

नासिर ने बताया, 'पुलिस को सूचना दे दी गई है और जोहेब की तलाश की जा रही है, लेकिन वह किसी के संपर्क में नहीं है।' यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान का कोई खिलाड़ी विदेश जाकर यूं गायब हुआ हो।

विज्ञापन
Pakistan boxer embarrasses own country in Italy, stole money from his female companion purse and disappears
जोहेब रशीद - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान के एक मुक्केबाज की शर्मनाक हरकत सामने आई है। उसने इटली में अपनी महिला साथी खिलाड़ी के पर्स से पैसे चुराए और फिर इटली में ही कहीं फरार हो गया। पाकिस्तान अमैच्योर मुक्केबाजी महासंघ ने मंगलवार को इसका खुलासा किया है। जोहेब रशीद नाम का आरोपी मुक्केबाज ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में भाग लेने इटली गया था।
विज्ञापन

महासंघ के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि उन्होंने इटली में पाकिस्तान दूतावास को इसकी जानकारी दे दी है और मामले की पुलिस रिपोर्ट भी की है। राष्ट्रीय महासंघ के सचिव कर्नल नसीर अहमद ने कहा, 'जोहेब रशीद की यह हरकत महासंघ और देश के लिए बहुत शर्मनाक है। वह वहां ओलंपिक क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में भाग ले रही पांच सदस्यीय टीम का हिस्सा थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

जोहेब ने पिछले साल एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। नासिर ने बताया कि महिला मुक्केबाज इकराम अभ्यास के लिए गई थीं और जोहेब ने उनके कमरे की चाभी फ्रंट डेस्क से लेकर उनके पर्स से विदेशी मुद्रा निकाल ली। इसके बाद वह होटल से गायब ही हो गया।
विज्ञापन

नासिर ने बताया, 'पुलिस को सूचना दे दी गई है और जोहेब की तलाश की जा रही है, लेकिन वह किसी के संपर्क में नहीं है।' यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान का कोई खिलाड़ी विदेश जाकर यूं गायब हुआ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed