{"_id":"68131c39cfaa95ba2b0693db","slug":"pakistan-arshad-nadeem-instagram-account-blocked-in-india-know-why-olympic-champion-got-blocked-2025-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Arshad Nadeem: पाकिस्तान के अरशद नदीम का इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ब्लॉक, ओलंपिक चैंपियन क्यों आए लपेटे में?","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Arshad Nadeem: पाकिस्तान के अरशद नदीम का इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ब्लॉक, ओलंपिक चैंपियन क्यों आए लपेटे में?
Thu, 01 May 2025 12:33 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 01 May 2025 12:33 PM IST
सार
भारत में नदीम का इंस्टाग्राम अकाउंट खोलने की कोशिश करने वालों का यह संदेश मिल रहा है, 'भारत में यह अकाउंट उपलब्ध नहीं है। इस आशय के कानूनी अनुरोध के बाद यह फैसला लिया गया।'
विज्ञापन
अरशद नदीम और नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं। भारत ने पाकिस्तान के कई एथलीट्स, क्रिकेटर्स और टीवी कलाकारों के यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है। इसी कड़ी में ओलंपिक चैंपियन पाकिस्तान के भालाफेंक खिलाड़ी अरशद नदीम भी इसके लपेटे में आ गए हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद एक कानूनी अनुरोध के कारण भारत में ब्लॉक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में नदीम का इंस्टाग्राम अकाउंट खोलने की कोशिश करने वालों का यह संदेश मिल रहा है, 'भारत में यह अकाउंट उपलब्ध नहीं है। इस आशय के कानूनी अनुरोध के बाद यह फैसला लिया गया।' कानूनी अनुरोध पर क्लिक करने पर लिख कर आ रहा, 'हमें इस अकाउंट को प्रतिबंधित करने के लिए एक कानूनी अनुरोध प्राप्त हुआ। हमने अपनी नीतियों के विरुद्ध इसकी समीक्षा की और एक कानूनी और मानवाधिकार मूल्यांकन किया। समीक्षा के बाद हमने उस स्थान पर सामग्री तक पहुंच को प्रतिबंधित कर दिया जहां यह स्थानीय कानून के विरुद्ध है।'
पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए जिनमें अधिकांश पर्यटक थे। इस आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने कई सख्त फैसले लिए, जिसमें से एक भड़काऊ और संवेदनशील सांप्रदायिक सामग्री फैलाने वाले कई पाकिस्तानियों के यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रतिबंध भी शामिल है।
Pahalgam Attack: सिर्फ शोएब अख्तर नहीं, तीन और पाकिस्तानी क्रिकेटर्स और 'वासे-इफ्फी' के भी यूट्यूब चैनल बंद
पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए जिनमें अधिकांश पर्यटक थे। इस आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने कई सख्त फैसले लिए, जिसमें से एक भड़काऊ और संवेदनशील सांप्रदायिक सामग्री फैलाने वाले कई पाकिस्तानियों के यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रतिबंध भी शामिल है।
Pahalgam Attack: सिर्फ शोएब अख्तर नहीं, तीन और पाकिस्तानी क्रिकेटर्स और 'वासे-इफ्फी' के भी यूट्यूब चैनल बंद
जिन यूट्यूब चैनलों पर कार्रवाई की गई है, उनमें कई पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के भी चैनल शामिल हैं। इनमें रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर का चैनल 'शोएब अख्तर' (@ShoaibAkhtar100mph), पूर्व पाकिस्तानी कप्तान बासित अली का यूट्यूब चैनल 'बासित अली' (@BasitAliShow), पूर्व पाकिस्तानी कप्तान राशिद लतीफ और वरिष्ठ पत्रकार नौमान नियाज का यूट्यूब चैनल 'कॉट बिहाइंड' (Caught Behind), पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज तनवीर अहमद का यूट्यूब चैनल 'तनवीर सेज' (@Tanveer Says) शामिल हैं। इसके अलावा पाकिस्तान की हार पर पाकिस्तान की ही खिल्ली उड़ाने वाले दो यूट्यूबर्स 'वासे और इफ्फी' का यूट्यूब चैनल 'वासे हबीब' (@WasayHabib) को भी बंद कर दिया गया है।
Neeraj Chopra: अरशद नदीम को न्योता भेजने को लेकर घिरे नीरज; परिवार को कहे गए अपशब्द, अब एथलीट ने तोड़ी चुप्पी
Neeraj Chopra: अरशद नदीम को न्योता भेजने को लेकर घिरे नीरज; परिवार को कहे गए अपशब्द, अब एथलीट ने तोड़ी चुप्पी
बंद किए गए यूट्यूब चैनलों पर लिख कर आ रहा है, 'राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित सरकार के आदेश की वजह से यह सामग्री वर्तमान में इस देश में उपलब्ध नहीं है। सरकार की ओर से हटाए जाने के अनुरोधों के बारे में अधिक जानकारी के लिए गूगल पारदर्शिता रिपोर्ट (transparencyreport.google.com) पर जाएं।' सूत्रों के मुतबिक, ऐसे यूट्यूब चैनल पहलगाम हमले के मद्देनजर पाकिस्तान से तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और संवेदनशील सामग्री, झूठे-भ्रामक बयान और गलत सूचना प्रसारित कर रहे थे। हालांकि, इन पाकिस्तानी क्रिकेटरों के इंस्टाग्राम अकाउंट उपलब्ध हैं। पाकिस्तानी अभिनेता अली जफर, माहिरा खान के इंस्टाग्राम अकाउंट भी भारत में ब्लॉक कर दिए गए हैं।