{"_id":"680f323a0459bb1af302cfd1","slug":"pakistani-cricketers-youtube-channel-banned-in-india-shoaib-akhtar-rashid-latif-tanvir-ahmed-wasay-and-iffi-ipl-2025-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pahalgam Attack: सिर्फ शोएब अख्तर नहीं, तीन और पाकिस्तानी क्रिकेटर्स और 'वासे-इफ्फी' के भी यूट्यूब चैनल बंद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Pahalgam Attack: सिर्फ शोएब अख्तर नहीं, तीन और पाकिस्तानी क्रिकेटर्स और 'वासे-इफ्फी' के भी यूट्यूब चैनल बंद
Mon, 28 Apr 2025 01:17 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:17 PM IST
सार
ऐसे यूट्यूब चैनलों पर पहलगाम हमले के मद्देनजर पाकिस्तान से तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और संवेदनशील सामग्री, झूठे-भ्रामक बयान और गलत सूचना प्रसारित करने का आरोप है।
विज्ञापन
बाएं से- शोएब अख्तर, वसे, इफ्फी, तनवीर अहमद और राशिद लतीफ
- फोटो : @Youtube/Instagram
विस्तार
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भड़काऊ और संवेदनशील सांप्रदायिक सामग्री फैलाने के लिए भारत ने कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिन यूट्यूब चैनलों पर कार्रवाई की गई है, उनमें कई पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के भी चैनल शामिल हैं। इसके अलावा विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के दौरान अपने बयानों से तहलका मचाने वाले पाकिस्तान के 'वासे और इफ्फी भाई' के यूट्यूब चैनल पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
इनके चैनल पर क्लिक करने पर लोगों को भारत सरकार के गाइडलाइन का मैसेज दिख रहा है। जिन चैनलों को बंद किया गया है, उस पर यह लिख कर आ रहा है, 'राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित सरकार के आदेश की वजह से यह सामग्री वर्तमान में इस देश में उपलब्ध नहीं है। सरकार की ओर से हटाए जाने के अनुरोधों के बारे में अधिक जानकारी के लिए गूगल पारदर्शिता रिपोर्ट (transparencyreport.google.com) पर जाएं।'
IPL 2025: 'कप्तानी तो ठीक है, लेकिन बल्लेबाजी सुधारें ऋषभ पंत', मेंटर जहीर खान ने LSG के कप्तान पर साधा निशाना

Many Pakistan youtube channels blocked in India, including Shoaib Akhtar, Wasay and Iffi pic.twitter.com/cu9aPigwqJ
विज्ञापन विज्ञापन— Dr Gill (@ikpsgill1) April 28, 2025
IPL 2025: 'कप्तानी तो ठीक है, लेकिन बल्लेबाजी सुधारें ऋषभ पंत', मेंटर जहीर खान ने LSG के कप्तान पर साधा निशाना
इन चार पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के यूट्यूब चैनलों पर कार्रवाई
जिन यूट्यूब चैनलों को भारत में बैन किया गया है, उनमें रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर का चैनल 'शोएब अख्तर' (@ShoaibAkhtar100mph), पूर्व पाकिस्तानी कप्तान बासित अली का यूट्यूब चैनल 'बासित अली' (@BasitAliShow), पूर्व पाकिस्तानी कप्तान राशिद लतीफ और वरिष्ठ पत्रकार नौमान नियाज का यूट्यूब चैनल 'कॉट बिहाइंड' (Caught Behind), पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज तनवीर अहमद का यूट्यूब चैनल 'तनवीर सेज' (@Tanveer Says) शामिल हैं। इसके अलावा पाकिस्तान की हार पर पाकिस्तान की ही खिल्ली उड़ाने वाले दो यूट्यूबर्स 'वासे और इफ्फी' का यूट्यूब चैनल 'वासे हबीब' (@WasayHabib) को भी बंद कर दिया गया है। हालांकि, इनका नाम जारी की गई लिस्ट में शामिल नहीं है, फिर भी इनके चैनलों पर सरकार के प्रतिबंध का नोटिफिकेशन दिख रहा है।

और किन-किन पर हुई कार्रवाई?
इन यूट्यूबर्स के अलावा प्रतिबंधित किए गए यूट्यूब चैनलों में समाचार आउटलेट डॉन, समा टीवी, एआरवाई न्यूज, बोल न्यूज, रफ्तार, जियो न्यूज और सुनो न्यूज के यूट्यूब चैनल शामिल हैं। पत्रकार इरशाद भट्टी, अस्मा शिराजी, उमर चीमा और मुनीब फारूक के यूट्यूब चैनल भी शामिल हैं। प्रतिबंधित किए गए अन्य हैंडल में द पाकिस्तान रेफरेंस, समा स्पोर्ट्स, उजैर क्रिकेट और रजी नामा शामिल हैं।
IPL 2025: मुंबई-बेंगलुरु का दबदबा, गुजरात का भी परचम बुलंद; दिल्ली, पंजाब और LSG के बीच रोचक हुई प्लेऑफ की जंग

क्यों की गई कार्रवाई?
सूत्रों के मुतबिक, ऐसे यूट्यूब चैनल पहलगाम हमले के मद्देनजर पाकिस्तान से तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और संवेदनशील सामग्री, झूठे-भ्रामक बयान और गलत सूचना प्रसारित कर रहे थे। पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों को आतंकवादियों ने निर्मम तरीके से मौत के घाट उतार दिया था।
किन-किन पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के यूट्यूब चैनल पर नहीं लगा बैन?
कई और भी पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के यूट्यूब चैनल हैं, लेकिन उन पर बैन नहीं लगाया गया है। इनमें रमीज राजा, इंजमाम उल हक, कामरान अकमल, उमर अकमल, अब्दुल रज्जाक, मोहम्मद वसीम, सलमान बट, जावेद मियांदाद, राणा नावेद उल हसन, सकलैन मुश्ताक और शाहिद अफरीदी के चैनल्स शामिल हैं। हालांकि, इनके चैनल्य पर क्लिक कर आप वीडियोज स्ट्रीम कर सकते हैं। इन पर किसी तरह का कोई संदेश नहीं आ रहा।