{"_id":"5d8cb7b68ebc3e0152559a79","slug":"young-indian-wrestlers-try-to-grab-their-place-in-under-23-world-through-national-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय टूर्नामेंट में दम लगाएंगे युवा पहलवान, अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप का टिकट कटाने का मौका","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
राष्ट्रीय टूर्नामेंट में दम लगाएंगे युवा पहलवान, अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप का टिकट कटाने का मौका
Thu, 26 Sep 2019 06:35 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 26 Sep 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
कुश्ती
युवा पहलवान अगले महीने होने वाली अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप के लिए शुक्रवार से यहां शुरू होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के जरिये भारतीय टीम में जगह बनाना चाहेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के स्वर्ण पदकधारी हंगरी के बुडापेस्ट में 28 अक्तूबर से तीन नवंबर तक चलने वाली विश्व जूनियर चैंपियनशिप में भाग लेंगे। नूर सुल्तान में सीनियर विश्व चैंपियनशिप में टोक्यो ओलंपिक क्वालिफिकेशन के साथ 57 किग्रा में कांस्य पदक जीतने वाले रवि दहिया पिछले साल चैंपियन रहे थे।
विज्ञापन
तीन वर्गों पुरुष फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन और महिलाओं में करीब 800 पहलवान तीन दिवसीय प्रतिस्पर्धा से प्रत्येक शैली में 10-10 स्थान हासिल करना चाहेंगे। झारखंड से 70 किग्रा फ्रीस्टाइल के गत चैंपियन नवीन के साथ प्रतिभाशाली ग्रीको रोमन पहलवान साजन भानवाल (77 किग्रा) ने भाग लेने की पुष्टि कर दी है। महिलाओं में हरियाणा की पूजा (62 किग्रा), सुमन (68 किग्रा), नैना (72 किग्रा) और पूजा (76 किग्रा) पिछले साल की तरह शीर्ष स्थान हासिल करने की कोशिश करेंगी। उत्तर प्रदेश की दिव्या तोमर भी 50 किग्रा में चुनौती पेश करेंगी। पिछले साल हरियाणा सबसे सफल राज्य रहा था जिसने महिला वर्ग में सात के अलावा दो अन्य वर्गों में चार चार स्वर्ण पदक हासिल किए थे।
विज्ञापन