फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Young archer Shivangini Gohain suffers injury during training, airlifted to Safdarjung Hospital for

खेलो इंडिया के शुभारंभ से पहले 12 साल की खिलाड़ी के साथ बड़ा हादसा, गले में घुसा तीर, दिल्ली रेफर

Fri, 10 Jan 2020 01:09 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 10 Jan 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Young archer Shivangini Gohain suffers injury during training, airlifted to Safdarjung Hospital for
शिवांगिनी गोहेन - फोटो : social media

असम में 10 जनवरी यानी शुक्रवार से शुरू होने वाले खेलो इंडिया गेम्स से ठीक एक दिन पहले गुरुवार को 12 साल की तीरंदाज शिवांगिनी गोहेन घायल हो गईं। अभ्यास के दौरान शिवांगिनी के गले में तीर घुस गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ये हादसा उनके घर के पास डिब्रूगढ़ के छबुआ में हुआ। गोहेन भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की ट्रेनी हैं। शिवांगिनी छबुआ के साई ट्रेनिंग सेंटर में अभ्यास करती हैं।
विज्ञापन


वहां के स्थानीय डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां गोहेन का इलाज चल रहा है।

उद्घाटन समारोह में नहीं जाएंगे पीएम मोदी

Young archer Shivangini Gohain suffers injury during training, airlifted to Safdarjung Hospital for
pm modi - फोटो : PMO INDIA

खेलो इंडिया युवा खेलों में 37 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 6800 खिलाड़ी 20 खेलों में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू और असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल शुक्रवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले उदघाटन समारोह में उपस्थित रहेंगे। कई स्टार खिलाड़ी इस मौके पर उपस्थित रहेंगे जिनमें फर्राटा धाविका हिमा दास भी शामिल हैं। 

बता दें कि तीसरे खेलो इंडिया युवा खेलों का रंगारंग आगाज 10 जनवरी को असम में होगा। इस उदघाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करने नहीं जाएंगे। इस बात की पुष्टी भाजपा के राज्य इकाई के प्रवक्ता रूपम गोस्वामी ने बुधवार को की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed