{"_id":"5de542e98ebc3e54e227a503","slug":"yohan-blake-eyeing-gold-medal-at-tokyo-olympics","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने आखिरी ओलंपिक में सौ मीटर में चैंपियन बन विदा होना चाहते हैं ब्लैक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
अपने आखिरी ओलंपिक में सौ मीटर में चैंपियन बन विदा होना चाहते हैं ब्लैक
Mon, 02 Dec 2019 10:29 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 02 Dec 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
योहान ब्लैक
- फोटो : सोशल मीडिया
जमैका के स्टार फर्राटा धावक योहान ब्लैक ने कहा कि उनकी नजरें टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक पर लगी है जो उनका आखिरी ओलंपिक होगा। उन्होंने कहा, 'यह मेरा आखिरी ओलंपिक है और निश्चिततौर पर मैं स्वर्ण जीतना चाहता हूं। मुझे अतीत में कई पदक मिले हैं लेकिन यह मेरे लिए सोने पे सुहागा होगा। मैं हमेशा पदक का प्रबल दावेदार रहता हूं। हर किसी की नजरें मुझ पर होती हैं। कुछ अच्छे खिलाड़ी भी हैं और मुझे चुनौती का इंतजार है। ओलंपिक दुनिया का सबसे बड़ा आयोजन है और सभी को 100 मीटर दौड़ का इंतजार रहता है।'
विज्ञापन
ओलंपिक में दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीत चुके ब्लैक यहां 'रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज' टी20 के प्रचार के लिए आए है। यह सीरीज अगले साल फरवरी में होगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह भारत में प्रतिभा तलाश कार्यक्रम शुरू करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं वेस्टइंडीज के क्रिकेटरों से कहता हूं कि भारत को देखो। विराट कोहली और उसके जैसे क्रिकेटर। फर्राटा में वे हमारा अनुसरण करते हैं तो इसमें कोई बुराई नहीं। मैं ओलंपिक के बाद यहां प्रतिभा तलाश कार्यक्रम से जुड़ने की सोच रहा हूं।'
विज्ञापन