फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Yoga Asanas will be the new sport of yoga, many celebrities including Baba Ramdev started initiative giving the status of sports on the lines of gymnastics

योग के योगासन होंगे नया खेल, बाबा रामदेव समेत कई हस्तियां जिम्नास्टिक की तर्ज पर योगासन को दिलाएंगी खेल का दर्जा

Thu, 15 Oct 2020 06:57 AM IST
Rajeev Rai अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 15 Oct 2020 06:57 AM IST
सार

  • बाबा रामदेव और जानी-मानी हस्तियां जिम्नास्टिक की तर्ज पर योगासन को दिला रहीं खेल का दर्जा
  • आयुष मंत्रालय, मोरारजी देसाई योग संस्थान, इंडियन योग एसोसिएशन मिलकर योगासन को बनाएंगे खेल 
  • बाबा रामदेव की अगुवाई में खेल मंत्रालय से की गई बात

विज्ञापन
Yoga Asanas will be the new sport of yoga, many celebrities including Baba Ramdev started initiative giving the status of sports on the lines of gymnastics
बाबा रामदेव - फोटो : amar ujala

विस्तार

योग में शामिल योगासन जल्द ही नया खेल बनने जा रहे हैं। जिम्नास्टिक की तर्ज पर योगासनों के करतब दिखाने पर राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक बरसेंगे। खेल का नाम योग नहीं बल्कि योगासन होगा। बाबा रामदेव के संरक्षण में इंडियन योग एसोसिएशन ने आयुष मंत्रालय, मोरारजी देसाई योग संस्थान के साथ मिलकर योग के योगासन को खेल का दर्जा दिलाने का बीड़ा उठाया है। इन सभी ने इस संबंध में खेल मंत्री किरेन रिजीजू से बातचीत कर प्रस्ताव भी रखा दिया है। खेल मंत्रालय के कहने पर बाबा रामदेव की अगुवाई में योगासन की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल संघ बनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप होंगी
इंडियन योग एसोसिएशन में बाबा रामदेव के अलावा प्रणव पांड्या, श्री श्री रविशंकर, सद्गुरु जग्गी वासुदेव जी, स्वामी चिदानंद सरस्वती जैसी हस्तियां शामिल हैं। योगासन को खेल का दर्जा दिलाने की जिम्मेदारी इसी एसोसिएशन को सौंपी गई है। जिसमें आयुष मंत्रालय और मोरारजी देसाई संस्थान उनकी मदद कर रहे हैं। योगासन को खेल बनाने के पीछे उद्देश्य यह है कि एक तो युवाओं का इसका बड़ा फायदा होगा। एक बार खेल बनने के बाद इनमें पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को सरकारी संस्थानों में नौकरी का अवसर मिलेगा। पहले इनकी राष्ट्रीय चैंपियनशिप कराई जाएंगी। इसके बाद इनकी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी।
विज्ञापन


एशियाई खेलों में शामिल कराने की होगी कोशिश
हालांकि को पहले भी योग को एक बार खेल मंत्रालय की ओर से खेल का दर्जा दिया जा चुका है, लेकिन योग का दायरा काफी बड़ा होने पर यह संभव नहीं हो सका। इसके बाद खेल मंत्रालय ने योग से खेल का दर्जा छीन लिया, लेकिन इस बार योग के अंग सिर्फ योगासन को खेल बनाकर इसके नियम बनाए जा रहे हैं। आयुष मंत्रालय के सचिव डॉ. राजेश कोटेचा अमर उजाला से खुलासा करते हैं कि योगासन को खेल का दर्जा दिलाने के लिए खेल मंत्रालय से बातचीत जारी है। योगासन के खेल बनने पर देश के युवाओं को बड़ा लाभ पहुंचेगा। पहले इन्हें नेशनल गेम्स में शामिल कराया जा सकता है। इसके बाद इनकी अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं होंगी। अंत में इन्हें एशियाई खेल और ओलंपिक तक जाने की कोशिश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed