{"_id":"5d9091f78ebc3e013c6cbb46","slug":"yashansh-malik-and-raegan-albuquerque-wins-bronze-in-serbia-junior-and-cadet-table-tennis-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर एवं कैडेट टेबल टेनिस: भारत के जूनियर लड़कों ने सर्बिया में जीता कांस्य पदक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
जूनियर एवं कैडेट टेबल टेनिस: भारत के जूनियर लड़कों ने सर्बिया में जीता कांस्य पदक
Sun, 29 Sep 2019 04:43 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 29 Sep 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
रीगन अलबुकर्क
- फोटो : social media
भारत के जूनियर लड़कों रीगन अलबुकर्क और यशांश मलिक ने नीदरलैंड के लोड हुलशोफ के साथ मिलकर सर्बिया जूनियर एवं कैडेट टेबल टेनिस ओपन में कांस्य पदक जीता। टीम को सेमीफाइनल में कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद रादेक स्काला, टामस मार्टिंको और ओंद्रेज क्वेटोन की चेक गणराज्य की तिकड़ी के खिलाफ 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
रीगन को पहले मैच में रादेक के खिलाफ 2-3 से हार झेलनी पड़ी लेकिन हुलशोफ ने मार्टिंको को 3-2 से हराकर मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया। यशांश ने इसके बाद ओंद्रेज को 3-1 से हराकर अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया।
विज्ञापन
रीगन और हुलशोफ को हालांकि इसके बाद क्रमश: टामस और रादेक के खिलाफ 0-3 के समान अंतर से हार झेलनी पड़ी जिससे चेक गणराज्य की टीम ने 3-2 से जीत दर्ज की। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में भारत और नीदरलैंड की टीम ने स्पेन और स्लोवाकिया की टीम को 3-1 से हराया।
विज्ञापन