{"_id":"57f390c74f1c1b8c32270353","slug":"wwe-world-heavyweight-champion-alberto-del-rio-stabbed-with-a-knife","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्व WWE चैंपियन पर हुआ चाकू से जानलेवा हमला","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
पूर्व WWE चैंपियन पर हुआ चाकू से जानलेवा हमला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 04 Oct 2016 04:57 PM IST
विज्ञापन
WWE
- फोटो : WWE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
WWE अपने खिलाड़ियों को काफी सुरक्षा देता है। मगर कंपनी छोड़ने के बाद रेसलर्स को अपनी सुरक्षा खुद ही देखनी पड़ती है। इसी का खामियाजा भुगतना पड़ा पूर्व WWE चैंपियन एल्बर्टो डेल रियो को।
डेल रियो एक रेस्त्रां में खाना खाने पहुंचे। खाना खाकर रेस्त्रां से निकले डेल रिया पर किसी ने पीछे से चाकू से हमला कर दिया। डेल रियो के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जारी एक पोस्ट के मुताबिक डेल रियो जब अपनी फ्लाइट पकड़ने के लिए रेस्त्रां से निकले तो किसी ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
चश्मदीदों ने पुलिस को जो बयान दिया, उसके अनुसार उनको सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डेल रियों को किसी रेसलिंग इवेंट में हिस्सा लेने के लिए ब्रिटेन जाना था।

गर्लफ्रेंड के साथ छोड़ दिया था WWE
एल्बर्टो डेल रियो
- फोटो : WWE
एल्बर्टो डेल रियो ने इसी साल अपना कॉन्ट्रेक्ट खत्म होने के बाद WWE छोड़ दिया था। वो अपने रोल को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं थे। उनका मानना था कि वो अव्वल दर्जे के स्टार हैं, और WWE उनके टेलेंट के साथ न्याय नहीं कर पा रही।
WWE में डेब्यू करने के बाद डेल रियो ने काफी जल्दी सफलता की सीढ़ी चढ़ी। उन्होंने रे मिस्टेरियो, जॉन सीना, रैंडी ऑर्टन, शीमस जैसे तमाम बड़े दिग्गजों के खिलाफ बेहतरीन मैच खेले।
डेल रियो WWE की महिला रेसलर पेज के साथ कथित रिलेशनशिप में हैं। हालांकि दोनों ने इस बात की कभी पुष्टि नहीं की, मगर दोनों अकसर बांहों में बाहें डाले साथ देखे नजर आते हैं। पेज ने भी लंबे समय से WWE में वापसी नहीं की।