{"_id":"5ea17db98ebc3ee53241f6ee","slug":"wwe-john-cena-43rd-birthday-special","type":"story","status":"publish","title_hn":"B'Day Spl: 43 बरस के हो गए डब्ल्यूडब्ल्यूई के सुपरस्टार जॉन सीना ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
B'Day Spl: 43 बरस के हो गए डब्ल्यूडब्ल्यूई के सुपरस्टार जॉन सीना
Thu, 23 Apr 2020 05:06 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 23 Apr 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
जॉन सीना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डब्ल्यूडब्ल्यूई के सुपरस्टार जॉन सीना गुरुवार को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। 23 अप्रैल 1977 को वेस्ट न्यूबेरी में जन्मे जॉन सेना ने अपना पहला मैच 27 जून 2002 में कर्ट एंगल के विरुद्ध खेला था। जॉन सीना WWE के खेल एक अनोखे सुपरस्टार हैं।
विज्ञापन
वह, शायद एकमात्र ऐसे डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार हैं, जिनके फैन्स समान रूप से आलोचना और प्रशंसा दोनों करते हैं। डब्ल्यूडब्ल्यूई ने दर्शकों पर दिलचस्पी बनाए रखने और अधिक की चाह रखने के लिए उन पर भरोसा किया।
विज्ञापन
जॉन सीना ने कभी अपने दर्शकों को निराश नहीं किया। आज तक वह डब्ल्यूडब्ल्यूई के युवा प्रशंसकों के बीच खास तौर पर लोकप्रिय हैं। अपनी लंबी उम्र के बावजूद जॉन की लगातार बढ़ती लोकप्रियता ने उन्हें हमेशा के लिए सबसे बड़ा डब्ल्यूडब्ल्यूई का स्टार बना दिया।
विज्ञापन
उनका करियर भी थोड़ा बहुत विवादों से भरा रहा है। दरअसल, 2012 में एक्सट्रीम रूल्स पर ब्राक लेसनर के खिलाफ जॉन सीना ने खुद को खून से लथपथ किया था। इसके बाद एक और विवाद का उन्हें सामना करना पड़ा।
दरअसल, डब्ल्यूडब्ल्यूई ने पाइलड्राइवर मूव का इस्तेमाल करने पर बैन लगा रखा है लेकिन 2013 में जॉन सीना और सीएम पंक ने इस मूव का इस्तेमाल किया था, जिसके कारण वह विवादों में पड़ गए थे। इतना ही वह अपेयर की वजहों से भी विवादों में घिरे रहे। 2009 में सीना और मिकी जेम्स का तगड़ा अफेयर था। निकी बेला से उनके रिश्ते को लेकर बड़ी बात सामने आई थी।