{"_id":"60478e508ebc3e59077721a0","slug":"wtt-star-contender-series-achanta-sharath-kamal-stuns-world-number-16-patrick-franziska","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व टेबल टेनिस कंटेंडर सीरीज: शरत कमल ने किया उलटफेर, 16वीं रैंक के खिलाड़ी को दी मात","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विश्व टेबल टेनिस कंटेंडर सीरीज: शरत कमल ने किया उलटफेर, 16वीं रैंक के खिलाड़ी को दी मात
Wed, 10 Mar 2021 08:58 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 10 Mar 2021 08:58 AM IST
विज्ञापन
शरथ कमल
- फोटो : social media
भारत के स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल ने विश्व टेबल टेनिस कंटेंडर सीरीज में बड़ा उलटफेर किया। मंगलवार को पुरुषों की एकला स्पर्धा में उन्होंने 16वें स्थान पर काबिज पैट्रिक फ्रांजिस्का को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन
विश्व रैंकिंग में 32वें स्थान पर काबिज शरत ने दूसरे दौर के मैच में जर्मनी के खिलाड़ी को 12-10, 3-11, 11-7, 7-11, 11-9 से हराया। शरत को अब अंतिम आठ में पहुंचने के लिए मिस्र के अहमद सालेह और जर्मनी के दिमित्रिज ओवाचारोव के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता को हराना होगा।
विज्ञापन
अन्य मुकाबलों में जी साथियान और मनिका बत्रा को दूसरे दौर के अपने-अपने एकल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।
साथियान को विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज जापान के तोमोकाजु हारिमोतो से 4-11, 5-11, 8-11 से हार का सामना करना पड़ा जबकि महिला एकल के मुकाबले में विश्व रैंकिंग में 63वें स्थान पर काबिज मनिका को जापान की मिमा इतो से 4-11, 5-11, 8-11 से शिकस्त मिली।
विज्ञापन