{"_id":"6220c16fc5c7875992126f5e","slug":"wtt-contender-muscat-top-indian-sathiyan-bows-out-two-indian-womens-doubles-pairs-move-into-medal-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"डब्ल्यूटीटी कंटेंडर मस्कट: जी साथियान हारकर बाहर, दो भारतीय महिलाएं पदक की दौड़ में","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
डब्ल्यूटीटी कंटेंडर मस्कट: जी साथियान हारकर बाहर, दो भारतीय महिलाएं पदक की दौड़ में
Thu, 03 Mar 2022 06:53 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 03 Mar 2022 06:53 PM IST
सार
भारत के स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी जी साथियान डब्ल्यूटीटी कंटेंडर मस्कट टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उन्हें एकल स्पर्धा में चीन के 16 वर्ष के लिन शिडोंग ने हराया। दुनिया के 32वें नंबर के खिलाड़ी साथियान को 8-11, 13-11, 2-11, 8-11 से मात दी।
विज्ञापन
जी साथीयान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत के स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी जी साथियान डब्ल्यूटीटी कंटेंडर मस्कट टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उन्हें एकल स्पर्धा में चीन के 16 वर्ष के लिन शिडोंग ने हराया। दुनिया के 32वें नंबर के खिलाड़ी साथियान को 8-11, 13-11, 2-11, 8-11 से मात दी।
विज्ञापन
भारत की दो महिलाएं सुतीर्था मुखर्जी और अयिका मुखर्जी तथा श्रीजा अकुला और एस सेल्वाकुमार महिला युगल वर्ग के पदक दौर में पहुंच गई। महिला युगल में सुतीर्था और अयिका को चेक गणराज्य की डेना ब्लास्कोवा और कैटरीना टोमानोवस्क पर वाकओवर मिला जबकि श्रीजा और सेल्वाकुमार ने सिंगापुर की गोइ रूइ शुआन और वोन शिन रू को 13-11, 12-10, 6-11, 11-7 से मात दी।
विज्ञापन
महिला एकल में मनिका बत्रा और अर्चना कामथ क्रमश: सिंगापुर की लिन ये और कनाडा की मो झांग को हराकर अंतिम 16 में पहुंच गई। मनिका ने लिन को 12-10, 11-8, 11-8 से हराया। अब उनका सामना रोमानिया की बर्नाडेट एस से होगा जो विश्व रैंकिंग में 23वें स्थान पर है।
विज्ञापन
अर्चना ने कनाडा की प्रतिद्वंद्वी को 11-6, 10-12, 11-8, 11-9 से हराया। अब उनका सामना मंगोलिया की शियाओशिन यांग से होगा। वहीं श्रीजा अकुला को फ्रांस की जिया नान युआन के हाथों 8-11, 11-7, 8-11, 11-9, 8-11 से पराजय झेलनी पड़ी।
मिश्रित युगल में मानव ठक्कर और अर्चना कामथ क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए जिन्होंने तुर्की के अब्दुल्ला यिजेनलेर और ओज्गे यिलमाज को 11-9, 14-12, 11-2 से हराया।
साथियान और मनिका भी अगले दौर में पहुंच गए क्योंकि उनकी प्रतिद्वंद्वी रूसी टीम को खेलने की अनुमति नहीं मिली। गौरतलब है कि आईटीटीएफ ने रूसी खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।