WTT Contender: मनिका और साथियान की जोड़ी ने जीता खिताबी मुकाबला, हंगरी के खिलाड़ियों को दी मात
बुडापेस्ट में जारी डब्ल्यूटीटी कंटेन्डर टूर्नामेंट में मनिका बत्रा और जी साथियान की भारतीय जोड़ी ने मिश्रित युगल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए हंगरी के डोरा और नंदौर की जोड़ी को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने जी साथियान के साथ मिलकर डब्ल्यूटीटी कंटेन्डर का खिताब अपने नाम कर लिया है। बुडापेस्ट में जारी टूर्नामेंट में भारतीय जोड़ी ने मिश्रित युगल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए हंगरी के डोरा और नंदौर की जोड़ी को 3-1 से हराया। भारतीय जोड़ी ने शुक्रवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में 94वीं रैंक की हुंगरियाई जोड़ी को 11-9, 9-11, 12-10 और 11-6 से हराया।
गौरतलब है कि मनिका ने साथियान के साथ मिश्रित युगल में कम ही मुकाबले खेले हैं। उन्होंने भारत के शीर्ष खिलाड़ी शरथ कमल के साथ ही अधिक दावेदारी पेश की है। टोक्यो ओलंपिक में मनिका और शरथ की जोड़ी ही भारत की तरफ से मैदान में उतरी थी, लेकिन इस बार मनिका ने साथियान को अपना जोड़ीदार बनाने का फैसला किया।
.@sathiyantt and @manikabatra_TT🏓🏓Nandor Ecseki/Dora Madarasz 11-9 9-11 12-10 11-6 in the mixed doubles event at the 2021 WTT Contender Budapest to win the Final
विज्ञापन विज्ञापन
Many congratulations to the duo!!#TableTennis #IndianSports pic.twitter.com/SlGQF8LTbT — SAIMedia (@Media_SAI) August 20, 2021
बात करें एकल स्पर्धा की तो वहां भी मनिका ने हमवतन श्रीजा अकुला को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।