फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Wrestling UWW Ranking Series Sakshi Malik Mansi Ahlawat and Divya Kakran win gold in Kazakhstan

Wrestling: कजाखस्तान में लहराया तिरंगा, साक्षी मलिक, मानसी अहलावत और दिव्या काकरन ने स्वर्ण पदक पर किया कब्जा

Fri, 03 Jun 2022 09:45 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 03 Jun 2022 09:45 PM IST
सार

पांच साल में पहली बार साक्षी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। पिछली बार 2017 राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में उन्होंने स्वर्ण जीता था। इसके बाद वो एशियन चैंपियनशिप 2020 और 2022 में कांस्य पदक जीती थीं।

विज्ञापन
Wrestling UWW Ranking Series Sakshi Malik Mansi Ahlawat and Divya Kakran win gold in Kazakhstan
साक्षी मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय पहलवान साक्षी मलिक कजाखस्तान में यूडब्ल्यूडब्ल्यू रैंकिंग सीरीज इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही हैं। इस टूर्नामेंट में साक्षी स्वर्ण जीतने वाली तीसरी भारतीय महिला पहलवान हैं। मानसी अहलवात और दिव्या काकरण ने भी स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
विज्ञापन


पांच साल में पहली बार साक्षी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। पिछली बार 2017 राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में उन्होंने स्वर्ण जीता था। इसके बाद वो एशियन चैंपियनशिप 2020 और 2022 में कांस्य पदक जीती थीं।
विज्ञापन


साक्षी ने कजाखस्तान की इरिना कुज्नेत्सोवा के खिलाफ टेक्निकल सुपरियरिटी से जीत हासिल कर शानदार शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने उज्बेकिस्तान की रूसाना आब्दिरासुलोवा को 9-3 से हरा दिया। सेमीफाइनल में मंगोलिया की सेरेन्चाइम्ड सुखी ने हार मान ली और दोनों के बीच मुकाबला नहीं हुआ। फाइनल में साक्षी के सामने एक बार फिर से कुज्नेत्सोवा थीं। उन्होंने एक बार फिर से जीत हासिल की। साक्षी ने खिताबी मुकाबले को 7-4 से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसी अहलावत ने 57 किलोग्राम भारवर्ग में कजाखस्तान की एमा टिसिना को 3-0 से हराकर स्वर्ण पर कब्जा किया। वहीं, दिव्या काकरन ने 68 किलोग्राम भारवर्ग में मंगोलिया की देलग्रेमा एन्खसाइखान और कजाखस्तान की अल्बिना कैरगेल्डिनोवा को हराकर फाइनल में अपना स्थान बनाया था। वहां, उन्हें मंगोलिया की बोलोरतुंगालाग जोरिट के खिलाफ 10-14 से हार का सामना करना पड़ा।


जोरिट भी दिव्या की तरह दो मैच में जीत हासिल की और एक में शिकस्त। चार पहलवानों की इस प्रतियोगिता में बेहतर नतीजों के कारण दिव्या को विजेता घोषित किया गया। इस तरह भारत को तीसरा स्वर्ण मिल गया। इससे पहले ग्रीको-रोमन पहलवान नीरज ने 63 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed