फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Wrestling: Lost parents in childhood, despite poor financial condition Aman Sehrawat won gold medal for India

Wrestling: बचपन में माता-पिता को खोया, खराब आर्थिक स्थिति के बावजूद अमन ने किया गौरवान्वित, जीता स्वर्ण पदक

Fri, 14 Apr 2023 04:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 14 Apr 2023 04:31 PM IST
सार

हरियाणा के झज्जर के अमन ने बचपन में ही अपने माता-पिता को खो दिया था। उनके जाने के बाद से घर की आर्थिक स्थिति भी बिगड़ गई थी। इसके अलावा उनकी एक छोटी बहन भी है, जिनकी पढ़ाई के खर्च की जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर है।

विज्ञापन
Wrestling: Lost parents in childhood, despite poor financial condition Aman Sehrawat won gold medal for India
अमन सेहरावत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

युवा पहलवान अमन सहरावत ने एक बार फिर देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने बृहस्पतिवार को एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में देश को स्वर्ण पदक दिलाया, लेकिन यहां तक पहुंचने में उन्हें कड़ा संघर्ष करना पड़ा है।
विज्ञापन


हरियाणा के झज्जर के अमन ने बचपन में ही अपने माता-पिता को खो दिया था। उनके जाने के बाद से घर की आर्थिक स्थिति भी बिगड़ गई थी। इसके अलावा उनकी एक छोटी बहन भी है, जिनकी पढ़ाई के खर्च की जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर है। उनके सामने आर्थिक संकट भी था, लेकिन इन तमाम चुनौतियों के बावजूद उनके कड़े हौसलों ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।
विज्ञापन


Wrestler Aman Sehrawat is eyeing the big league - Hindustan Times
विज्ञापन
विज्ञापन


अमन दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में कोच प्रवीन दहिया के मार्गदर्शन में अभ्यास करते हैं। प्रवीन ने अमर उजाला को बताया कि अमन जब स्टेडियम में आए थे तो उनकी घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उनके माता-पिता का बचपन में ही देहांत हो गया था। लेकिन हमें पता था कि वह काफी प्रतिभाशाली पहलवान हैं और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश को पदक दिला सकते हैं।

करीब तीन महीने पहले उनकी रेलवे में नौकरी लगी थी जिसके बाद उनकी आर्थिक स्थिति थोड़ी ठीक हुई। वह लगातार दो साल से राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। हमारी अमन से बातचीत होती है कि तुम अपने लक्ष्य पर ध्यान दो। तुम्हें चैंपियन पहलवान बनना हैं। अमन ने मुझसे कई बार कहा है कि वह ओलंपिक में पदक जीतना चाहते हैं। वह अपने इस लक्ष्य की ओर बढ़ चले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed